बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद के मुताबिक, बहुत से लोगों ने चना, मटर, सरसों और अरहर की बुवाई देर से की है, उनके लिए बारिश काफी लाभकारी है। ऐसे किसान जिन्होंने पहले ही चना, मटर, अरहर, सरसों की बुवाई की थी, उनकी फसलों में बीमारी के प्रकोप की आशंका रहती है। अगर दो-तीन दिन तक बारिश होती है तो सब्जियों को नुकसान होगा।