प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से तीन दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज जौनपुर में रैली कर जबरदस्त हमला बोला। नोटबंदी का फैसला और उसके बाद उपजे हालात को लेकर भाजपा सरकार को कठघड़े में खड़ा किया। उन्होंने एक के बाद एक सवालों की झड़ी लगा दी। नोटबंदी का अर्थ और मतलब भी समझाया। प्रधानमंत्री मोदी को अमीरों का मददगार बताया। नोटबंदी का फैसला एकदम से बेकार बताया। आगे की स्लाड्स में देखें क्या क्या बोले राहुल गांधी...
विज्ञापन
2 of 10
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनाक्रोश रैली में को सबोंधित करते हुए राहुल पूरे आक्रोश में दिखे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल में राहुल गांधी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि अपने साथ सांठगांठ वाले अमीरों का कर्जा माफ करने के लिए पीएम मोदी ने नया तरीका अपनाया। और यह तरीका है नोट बंदी।
विज्ञापन
3 of 10
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने नोट बंदी का मतलब बताया, गरीबों से खींचों और अमीरों को सींचो। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के 99 फीसदी गरीब और ईमानदार लोगों से पैसा छीना और बैंक में डलवाया। आनेवाले समय में नरेंद्र मोदी जी आपके पैसे से अमीरों का करोड़ों रुपये का कर्जा माफ करेंगे। यही है नोटबंदी।
4 of 10
राहुल ने कहा, नोटबंदी का फैसला गरीबों के खिलाफ
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं, निर्णय ठीक था बस टाइमिंग खराब थी। मैं ये कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी जी प्लानिंग खराब नहीं है। प्लानिंग जबरदस्त थी। मोदी जी का लक्ष्य था की देश के 99 फीसदी लोगों का पैसा ज्यादा से ज्यादा बैंक में रहे। छह से आठ माह तक यह पैसा बैंक में रहे। अगर यह पैसा बैंक में ज्यादा दिन तक रहेगा तभी इस पैसे का प्रयोग कर्जा माफ करने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 10
कांग्रेस उपाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इसके बाद पीएम मोदी का स्टाइल अपनाया, सवाल पूछने वाला। उन्होंने रुपये निकालने की लिमिट , दो हजार रुपये का नोट और सरकार द्वारा बार बार नियमों में किए गए बदलाव को लेकर जनता के सामने सवाल दागा। राहुल गाधी ने कहा कि 8 नवंबर का फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि गरीबों के खिलाफ है।
विज्ञापन
6 of 10
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आग कहा, मैं प्रधानमंत्री जी से मिला। हमने कहा, किसानों का कर्जा माफ करो, मोदी जी ने मेरी बात का जवाब नहीं दिया। एक शब्द नहीं बोले। प्रधानमंत्री जी अमीरों के साथ घूमते हैं। देश का 60 फीसदी पैसा देश के एक फीसदी लोगों को दिया गया। 50 परिवारों के पास सबसे ज्यादा पैसा है। इन परिवारों के लोग मोदी जी के साथ विदेश घूमने जाते हैं। मोदी जी के साथ प्लेन में बैठते हैं। इसलिए मोदी जी इन अमीरों का कर्जा माफ किया।
विज्ञापन
7 of 10
कांग्रेस उपाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किए। राहुल ने अपने तरकश के सारे तीर आजमाए और नोटबंदी, किसानों की समस्या, काला धन सहित कई मुद्दों को लेकर मोदी पर जमकर निशाना साधा।
8 of 10
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी आज मंच से मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आम जनता को होने वाली परेशानियों पर बात की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजब्बर ने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की थी
9 of 10
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम आजाद
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम आजाद ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के कारण देश को तबाही के अलावा कुछ नहीं मिला। इसके कारण कई लोगों की मौत हुई।
सभा में उमड़े हुजूम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं, उनके साथ राजनीतिक लड़ाई है, लेकिन मुर्दाबाद बोलना कांग्रेस पार्टी का काम नहीं है। 'मुर्दाबाद' कट्टरपंथी बोलते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग बोलते हैं।'