विंग कमांडर मनीष सिंह का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
बलिया के बांसडीह तहसील के एक छोटे से गांव बकवां के लाल मनीष सिंह भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं, जो लड़ाकू विमान राफेल लेकर फ्रांस से 29 जुलाई को भारत पहुंचे हैं। परिजन और गांव वाले इससे काफी खुश हैं। वह एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। वहीं उनकी बहन का कहना है कि भैया ने रक्षाबंधन का गिफ्ट दिया है, साथ ही पिता मदन सिंह ने कहा कि देश के लिए गर्व की बात है।