लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को पूर्वांचल के जिलों में भाजपा की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन कर एकता का संदेश दिया गया। इसमें पार्टी के केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, सांसदों और विधायकों ने दौड़ लगाई। इसके अलावा पूर्वांचल के जिलों में एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
वाराणसी के राजातालाब में प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, हरहुआ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने आयोजन में भागीदारी की। गाजीपुर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एकता दौड़ का शुभारंभ किया। बलिया में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी, आजमगढ़ में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जौनपुर में नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद रामचरित्र निषाद, सोनभद्र में सांसद छोटे लाल खरवार, भदोही में सांसद वीरेंद्र सिंह ने एकता दौड़ में भागीदारी की।
विज्ञापन
3 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
भाजपा की ओर से वाराणसी के प्रत्येक विधानसभाओं में रन फार यूनिटी आयोजित की गई। राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व मे आजाद पार्क लहुराबीर से मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ चौराहे तक दौड़ लगाई। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दौड़ की शुरुआत सिगरा स्थित साजन सिनेमा से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक की। उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व मे दौड़ की शुरुआत तेलियाबाग स्थित चौरी माता मंदिर से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक की।
4 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लंका मैदान से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता रैली में हिस्सा लिए। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया है। प्रधानाचार्य वीणा सिंह ने कहा कि एकता सबसे बड़ी शक्ति है। सपा की ओर से लोहिया भवन पर पटेल जी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
5 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ जिले में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधान से मनाई जा रही है। सुबह आठ बजे परिषदीय स्कूलों के बच्चों की प्रभात फेरी और माध्यमिक के छात्रों की रैली निकाली गई। जिला अस्पताल में फल वितरण और वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण कराया गया। सभी विभाग में राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
6 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ जिले में लौह पुरुष की जयंती पर भाजपा की ओर से नेहरू हाल में समारोह का आयोजन किया गया। सूबे के परिवहन, प्रोटोकाल एवं ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह जयंती समारोह में मुख्य अतिथि रहे। इससे पहले सुबह आठ बजे से रन फॉर यूनिटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम से अग्रसेन चौराहे तक दौड़ प्रतियोगिता हुई। सपा की ओर से सुबह 10 बजे कलेक्ट्री कचहरी स्थित कार्यालय पर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
7 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
चंदौली में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जगह जगह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे, बूढ़े, नौजवान, अधिकारी, कर्मचारी और नेता एक साथ दौड़ लगाई। गोष्ठी में सरदार के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया गया।
8 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
बलिया जिले में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया तो कहीं उनकी जयंती के अवसर पर रिले रेस निकाली गई। इस दौरान लोगों ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताएं रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती के अवसर पर चितबड़ागांव में रिले रेस का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रिले रेस को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश को एक धागे में पिरोने का कार्य किया है।
9 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
जौनपुर जिले में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विविध कार्यक्रम के आयोजन किए गए। सरदार पटेल संस्थान की ओर से लाइन बाजार स्थित कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जबकि केराकत कस्बे में भाजपा द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
राजा तालाब में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष के लोग सरदार पटेल को लेकर जातिवादी भ्रम फैला रहे हैं, जबकि भाजपा महापुरुषों का हमेशा सम्मान करती आ रही है। भाजपा अखंड भारत की पक्षधर है और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जूनागढ़, हैदराबाद के नवाब सरदार वल्लभ भाई पटेल के सामने घुटने टेकने को विवश हुए और भारत में विलय के प्रस्ताव को सहजता से स्वीकार किया