फ्लिपकार्ट का वालमार्ट में विलय के विरोध में गुरुवार को बनारस सहित पूर्वांचल के कई जिलों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आर्थिक चिंतन शाखा स्वदेशी जागरण मंच ने प्रदर्शन किया। वालमार्ट का पुतला फूंका गया, कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर नारेबाजी की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आर्थिक चिंतन शाखा स्वदेशी जागरण मंच की ओर से गुरुवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर वालमार्ट का पुतला फूंका गया। इस दौरान पत्रक जिलाधिकारी को दिया गया। डीएम ने कहा कि इस पत्र को जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
Walmart-Flipkart
फ्लिपकार्ट को वालमार्ट के खरीदने के विरोध में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख अजय कुमार ने कहा कि बाजार खरीद की ये भावना छोटे उद्योग को खत्म कर देगी। कहा कि इस कंपनी के सौदे के पीछे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साजिश है। इसके जरिए भारत के छोटे उद्योग करने वालों के सामने भूखमरी की समस्या पैदा हो जाएगी।
4 of 5
flipkart deal
चंदौली के सकलडीहा में गुरूवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि वालमार्ट विदेशी कंपनी के हाथों बेचने की साजिश है और इसकी निंदा की। मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
भदोही में स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अशोक कुमार शुक्ला और जिला संयोजक अशोक मिश्र ने गुरुवार को को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पत्रक में अमेरिकी कंपनी वालमार्ट की ओर से फ्लिप कार्ड को खरीदने का विरोध जताया गया। कहा कि इससे स्वदेशी व्यवस्था प्रभावित होगी।