वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक की। ब्लैक फंगस के प्रति विशेष जागरूकता व सावधानियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराए जाने तथा लोगों में जन जागरूकता सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी में सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ रही है, तीसरी लहर के आशंका के मद्दनेजर तैयारी शुरू हो चुकी है। वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक गांवों में जांच कराने का निर्देश दिया है।
सीएम योगी ने समीक्षा बैठक से इतर प्रदेश स्तर पर बनी टीम 9 के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इसमें बताया कि जून से वैक्सिन की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी। हर वैक्सीन सेंटर को कॉल सेंटर से जोड़कर वहां उतने ही लोगों को बुलाया जाएगा, जितने लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। अस्पतालों में भी कोविड के साथ पोस्ट कोविड वार्ड और महिलाओं, बच्चों के लिए हर जिले में अस्पताल बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्लैक फंगस के प्रति विशेष जागरूकता व सावधानियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराए जाने तथा लोगों में जन जागरूकता सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
वाराणसी में सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक,
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि यहां वेंटिलेटर संचालन के लिए तकनीशियन की कमी को पूरा करने के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर और आईटीआई के प्रशिक्षित लोगों की सूची लेकर उन्हें लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद जिले में तैनाती की जाएगी। कहा कि निर्माणाधीन सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर समय से उसे पूरी तरीके से क्रियाशील कराया जाएगा।
गांव में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को बिना वजह अपने ऑफिस में अटैच किए कर्मचारियों की तैनाती एक सप्ताह के अंदर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर करने को भी कहा।
विज्ञापन
3 of 6
वाराणसी में सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक,
- फोटो : अमर उजाला
मंडल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस के साथ-साथ जौनपुर, गाजीपुर चंदौली की भी समीक्षा की। इस दौरान चंदौली में केवल 18800 लोगों के मेडिसिन किट वितरण पर सवाल खड़ा हुआ तो तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि निगरानी समिति जिनको मेडिसिन किट उपलब्ध करा रही है, उसका सत्यापन कोविड कंट्रोल सेंटर से कराया जाए और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर उसकी निगरानी कराई जाएगी। इसके अलावा गाजीपुर में 10 वेंटिलेटर के क्रियाशील ना होने पर उसे तत्काल क्रियाशील कराए जाने का निर्देश दिया।
4 of 6
कोविड कंट्रोल रूम
- फोटो : अमर उजाला
मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के सामने वाराणसी मंडल में कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों को प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया। इसमें बताया कि वाराणसी मंडल में अब तक 863225 लोगों की जांच की गई, जिसमें 100058 पॉजिटिव हुए। संक्रमण दर 11.59 प्रतिशत रहा। वाराणसी मंडल में कुल सक्रिय मरीज की संख्या 6361 है, जबकि होम आइसोलेशन में 5374 हैं और मृत्यु दर 0.91 फीसदी रही। वहीं रिकवरी रेट 93 फीसदी और संक्रमण दर 1.85 है।
विज्ञापन
बैठक में कमिश्नर ने दी यह जानकारी
5 of 6
वाराणसी में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
- वाराणसी मंडल में 9 सरकारी अस्पतालों में नए ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए गए हैं।
- 34 सरकारी अस्पतालों में प्लांट लगाने की कार्यवाही चल रहा है।
- मंडल के सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर क्रियाशील है। जिसमें 98 फोन लाइन पर 585 मैनपावर लगाकर 24 घंटे लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है।
वाराणसी में सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक,
- फोटो : अमर उजाला
- वाराणसी के तीन सहित प्रदेश के अन्य एमसीएच विंग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।
- मेडिसिन किट वितरण हेतु जिलों के जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाए
- सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई पुताई एवं मरम्मत कार्य पर पैनी नजर रखें।
- कोरोना कर्फ्यू को कड़ाई से पालन कराने, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ इकट्ठा न होने देने तथा मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराए जाय।
- पुलिस अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन, सफाई कार्य एवं फागिंग व्यवस्था प्रभावी तरीके से युद्ध स्तर पर कराए।
- मोहल्ले-मोहल्ले एवं कंटेनमेंट जोन में इसे हर हालत में सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया।
- 25 व 26 मई को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण में भीड़ कतई न होने देने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कराया जाय।
- प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हो चुके कम्युनिटी किचन को वीडियो वाल से जोड़कर उसकी रोजाना मानिटरिंग कराई जाय।
- गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
-गेहूं क्रय केंद्रों के संबंध में एसडीएम एवं मार्केटिंग इंस्पेक्टर से संबंधित यदि किसी भी प्रकार की शिथिलता प्रकाश में आए, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय। जौनपुर में इस प्रकार की शिकायत मिल रही है, डीएम को नजर रखने का निर्देश।
- होम आइसोलेशन, मेडिसिन किट वितरण एवं ब्लैक फंगस के मरीजों पर नजर रखने के लिए सीएम हेल्प डेस्क से संबंधितो से वार्ता कर व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
-राशन की दुकानों पर जनप्रतिनिधि अपने-अपने दो व्यक्तियों को लगाकर वितरण सुनिश्चित कराएं।
-वैक्सीनेशन सेंटर में भी दो-दो लोगों को लगाएं और जनप्रतिनिधि स्वयं भी वहां पर जाएं।
-ओवर बिलिंग करने वाले नर्सिंग होम एवं जांच सेंटरों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।