फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लग जाएगी नजर

Sat, 18 Mar 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
babatpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तारीकरण के दौर से गुजर रहे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की चकाचौंध पर भी कहीं किसी की नजर न लग जाए, इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने आधुनिक युग में भी टोटका किया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या है टोटका?
विज्ञापन

2 of 5
babatpur - फोटो : अमर उजाला
द्वापर युग में भगवान कृष्ण को बार-बार निहारने के कारण मां यशोदा की नजर लग जाती थी। कान्हा को नजर से बचाने के लिए यशोदा उनके माथे पर काला टीका लगाती थीं। प्रिय लगने वाली किसी भी चीज को नजर से बचाने का टोटका अब भी समाज में प्रचलित है। 
विज्ञापन

3 of 5
babatpur - फोटो : अमर उजाला
करीब 7-8 हजार यात्रियों के रोजाना उड़ान भरने वाले इस एयरपोर्ट को सजाने-संवारने के साथ ही इसे बुरी नजर से बचाने के भी जतन किए जा रहे हैं।  हवाई अड्डे के आगमन और प्रस्थान वाले द्वारों समेत कई स्थानों पर काले टीके वाले मटके तो यही बता रहे हैं।

4 of 5
babatpur - फोटो : अमर उजाला
टोटके की देसज परंपरा को एयरपोर्ट प्रशासन ने इस तरह अपनाया है, जैसे कारोबारी अपने दफ्तर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्च और नागफनी के कांटे की माला लटकाकर करते हैं। 50 से अधिक जहाजों के बेड़े वाले हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल भवन के आगमन और प्रस्थान द्वार पर इसे हर रोज हजारों लोग निहार रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

babatpur

5 of 5
बाबतपुर हवाई अड्डे की री-कॉरपेटिंग चल रही है। रन-वे विस्तार के साथ ही आने वाले समय में उड़ानें बढ़ाई जाएंगी और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के इस हवाई अड्डे के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने आसपास के गांवों के किसानों की जमीनें भी चार गुना अधिक मुआवजा देकर खरीद ली हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें