फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योग में मनोज सिन्हा ने लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद, जानिए क्यूं है खास

Sat, 18 Mar 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भावी सीएम की रेस में आगे चल रहे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार की सुबह काशी के कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर निकले। वह वाराणसी से गाजीपुर के लिए रवाना हुए तभी दिल्ली से बुलावा आ गया।
विज्ञापन

2 of 5
Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला
बदली परिस्थिति को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। षष्ठी तिथि अनुराधा नक्षत्र में औदायिका अमृत योग में उन्होंने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। अनुराधा नक्षत्र कार्यसिद्धि का सर्वोत्तम नक्षत्र माना जाता है। मनोज सिन्हा बिना किसी तामझाम के सुबह 6:45 बजे सबसे पहले दंडाधिकारी काशी के कोतवाल के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला
वहां पूजा , परिक्रमा के बाद 7:30 बजे अनुराधा नक्षत्र के मीन लग्न में स्वर्ण शिखरों वाले बाबा विश्वनाथ के मुक्तांगन में दाखिल हुए। जब वह काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे तब बुधादित्य योग के साथ शुक्र उच्चराशि में विराजमान था और लग्न का स्वामी बृहस्पति केंद्रस्थ होकर पूर्ण दृष्टि से कार्यसिद्धि का योग बना रहा था।

4 of 5
manoj sinha - फोटो : अमर उजाला
महावीर पंचांग के संपादक डॉ. रामेश्वर नाथ ओझा के अनुसार उस वक्त शुभ ग्रहों की स्थिति अनुकूल थी। मंदिर में अर्चक राजेश पाठक ने षोडशोपचार पूजन कराया। सवा लीटर दूध से मनोज ने बाबा का अभिषेक किया। मंदिर प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नहीं थी। पूजन की सामग्री तक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रशासन का कोई अधिकारी भी मौजूद नहीं था।15 मिनट तक पूजा करने के बाद 7:45 बजे वह बाहर निकले। वहां मीडिया कर्मियों ने सवालों की झड़ी लगा दी लेकिन मनोज का मौन नहीं टूटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें