फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : संगीत के संगम से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का हुआ 'शंखनाद', काउंटडाउन शुरू 

Sun, 14 Oct 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
सुरसरी तट पर शनिवार की शाम संगीत के संगम से प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शंखनाद किया गया। 21 से 23 जनवरी तक वाराणसी में होने वाले 15 वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम को लेकर कलाकारों ने विभिन्न तरह के कार्यक्रम पेश कर इस आयोजन को भव्य बना दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
इस आयोजन के साथ ही सम्मेलन का काउंटडाउन भी शुरू हो गया, आतिशबाजी करके कार्यक्रम का आगाज कर दिया गया। शंखनाद से शुरू हुए 100वें दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ रामजनम योगी, सात बटुक एवं पाणिनी कन्या विद्यालय की सात कन्याओं के शंखवादन से हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
इसके बाद रुद्राशंकर मिश्र, स्नेहा बजाज का कथक नृत्य एवं सुचरिता गुप्ता द्वारा उपशास्त्रीय गायन किया गया। वहीं राधाकृष्ण बालिका इंटर कॉलेज की कन्याओं ने पूरे भारत के अलग अलग राज्यों की कलाओं से सभी को भारतीय कलाओं की विविधता के बारे में बताया। 

 

4 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम को खास बनाया स्विट्जरलैंड की फ़ानी उर्फ मीरा और बनारस घराने में गुरु रविशंकर मिश्र की शिष्य ने। उन्होंने पहले दादारा में देवी स्तुति पर कथकनृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीस सम्मेलन का थीम सॉन्ग प्रणव और उनकी टीम ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में नादार्चुन क्लाशिकल बैंड की कला ने सभी को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
वायलिन बादक सुखदेव मिश्रा और अशोक पांडेय की टीम ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। इसके बाद जीआई प्रोडक्ट से सम्मेलन का समापन किया गया। वहीं काउंटडाउन टाइमर का शुभारंभ हुआ। जबकि कार्यक्रम का समापन रंगीन आतिशबाजी और आकाशदीप छोडकर किया गया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने 15 में प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ संपन्न कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि पीएम की ओर से काशी को विश्वस्तरीय प्रवासी भारतीय कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सरकार द्वारा सौंपी गई है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
काशीवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए काशी आने वाले विदेशी मेहमानों का स्वागत एवं सम्मान काशी की परंपरागत तरीके से किया जाए। इस मौके पर सीडीओ, डीडीओ, अपर नगर आयुक्त सहित कई लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें