नेशनल टीवी चैनल पर कई पॉपुलर डांस रिएलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आने वाली मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर रविवार को मिर्जापुर पहुंची। गीता कपूर टीवी पर गीता मां के नाम से जानी जाती हैं। वो यहां मेगा डांस शो मेक योर मूव्स का ग्रैंड फिनाले में शिरकत करने आईं थीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 5
gita kapoor
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मेगा डांस शो मेक योर मूव्स का ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। ग्रैंड फिनाले में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों के बच्चों ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत कर धूम मचाई। कार्यक्रम में बालीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं डांस डायरेक्टर गीता कपूर (गीता मां) मुख्य अतिथि व निर्णायक के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
3 of 5
gita kapoor
- फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल मार्ग स्थित बजाज एजुकशन सेंटर में रविवार की सांयकाल मेक योर मूव्स का ग्रैंड फिनाले में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ बजाज स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। तत्पश्चात् बच्चों ने हिप-हाप व लावनी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
4 of 5
gita kapoor
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को विभिन्न शहरों में हुए आडिशन का वीडियो भी दिखाया गया। फिनाले की स्पर्धा में यूपी के विभिन्न जनपदों से आए बच्चों ने अपना बेस्ट परफामेंस देने की कोशिश की। बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देख उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।
मुख्य अतिथि गीता कपूर ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए मेगा शो कराने के लिए स्कूल के डायरेक्टर परितोष बजाज की प्रशंसा की। संस्था की तरफ से गीता कपूर व उनके सहयोगी इरफान शेख को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।