यूपी के मऊ शहर में शुक्रवार की शाम कुछ युवकों द्वारा अचानक तिरंगा यात्रा निकालने पर पुलिस ने लाठी भांज कर खदेड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर स्थानीय भाजपा नेता भड़क उठे। यह तिरंगा यात्रा कासगंज घटना को लेकर निकाली गई थी। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के बाद शहर का तापमान बढ़ा गया, अफरातफरी मच गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
mau
- फोटो : facebook
यूथ इन एक्शन संगठन ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाले जाने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद मऊ जिला और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों ने संगठन के सदस्यों से मिल कर यात्रा न निकालने को कहा। प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देकर अनुमति देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
mau
- फोटो : अमर उजाला
अनुमति नहीं मिलने के बाद भी शाम को आजमगढ़ मोड़ से तिरंगा यात्रा को युवाओं ने शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं को समझाया मगर बात नहीं बनी। युवा यात्रा निकालने की जिद पर अड़े रहे दर्जनों युवाओं ने यात्रा शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोग भागने लगे। आजमगढ़ मोड़ पर अफरा तफरी मच गई।
4 of 5
police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के लाठीचार्ज पर स्थानीय भाजपा नेता आनंद सिंह और संजय पांडेय भड़क उठे। नेताद्वय ने कहा कि यात्रा भले ही न निकालने दें, लेकिन बच्चों को गालियां न दें। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए। सीओ नगर राजकुमार ने लाठी भांजने और मारने की घटना से इंकार किया है।