बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि सिपाही संजय यादव के दाहिनी बाजू में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ के थानों में लूट, हत्या, डकैती के 21 मामले दर्ज है। बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। उसके पास से मिली बाइक चोरी की बताई जा रही है।