वाराणसी में बैंक से घर लौटते समय स्कार्पियो सवार पीएनबी बैंक प्रबंधक की दो बदमाशों ने बुधवार शाम फूलपुर थाना के पिंडराई गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान स्कार्पियो में 41 लाख रुपये से भरा एक थैला लूटकर बदमाश दूसरी स्कार्पियो से जौनपुर की ओर भाग निकले। स्कार्पियो के अंदर बैंक प्रबंधक से पहले दो बदमाशों ने बैठकर कुछ देर के लिए बातचीत की। इसके बाद गले के दाहिनी तरफ सटाकर एक गोली मार दी। पुलिस ने खून से लथपथ बैंक प्रबंधक को एंबुलेंस से पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण, सीओ पिंडरा और फूलपुर पुलिस प्रबंधक के चालक और एक अन्य साथी को हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गई है। देखें अगली स्लाइड्स...।