फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का दौराः बनारस में दिखने लगी तैयारियों की झलक, एसपीजी ने भी लिया जायजा

Sat, 10 Nov 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी इस दौरान काशीवासियों को 2400 करोड़ से अधिक का दिवाली गिफ्ट देंगे। पीएम के दौरे को लेकर तैयारियों की झलक दिखने लगी है। शहर में रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। अधिकारी किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के बनारस दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारी सोमवार को शहर पहुंचें। उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर पीएम के सभास्थल का जायजा लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए बनाए गए हेलीपैड की भी जांच की। मौसम खराब होने की स्थिति में सड़क मार्ग से जाने वाले रास्ते का के बारे में जानकारी हासिल की। 

 

4 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं, संबोधन के लिए बनने वाले मंच व उसके निर्माण की भी जांच की। इसके अलावा एसपीजी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अब दीपावली के बाद एसपीजी की टीम फिर आएगी।

 
विज्ञापन

5 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। डीएम सुरेंद्र सिंह लगातार लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजानाओं का निरीक्षण कर रहे है। वहीं रिंग रोड पर वाजिदपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारी शुरू की गई है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
हल्दिया से वाराणसी तक जल परिवहन की योजना के तहत रामनगर में बन रहे मल्टी मोडल टर्मिनल का निरीक्षण आईडब्ल्यूएआई के चेयरमैन प्रवीर पांडेय ने किया। 206 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे टर्मिनल के बचे काम को 10 तक खत्म करने को कहा है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
टर्मिनल का निर्माण कार्य खत्म होने की कगार पर है। फीनिशिंग टच दिया जा रहा है। सब स्टेशन और एडमिन बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रवीर पांडेय ने बताया कि पीएमओ इसकी लगातार निगरानी कर रहा है। इसकी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जा रही है। यह पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 

 

8 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी के आगमन से पहले तैयारियां देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ सकते हैं। दीपावली के बाद मुख्यमंत्री जिले में पूरी हो चुकी परियोजनाओं की समीक्षा के साथ उनका फिर निरीक्षण भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद मुख्यमंत्री ने वाराणसी के अधिकारियों से पूरी हो चुकी परियोजनाओं के संबंध में बातचीत की है।

 

9 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री 28 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर यहां आए थे। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। स्थलीय निरीक्षण के दौरान ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगमन के बारे में जानकारी दी थी। 

 
विज्ञापन

10 of 10
varanasi - फोटो : amar ujala
उधर, बीएचयू की सुंदर बगिया में बन रहे महामना मालवीय कैंसर संस्थान का मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने निरीक्षण किया। कैंसर संस्थान का काम एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें