फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में पीएम मोदी की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल, ब्रीफिंग में जवानों को अभेद्य सुरक्षा के दिए टिप्स

Fri, 27 Nov 2020 03:20 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान मौजूद सुरक्षा के जवान। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को देव दीपावली पर वाराणसी आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स के दस हजार जवानों के साथ ही बीस आईपीएस को सौंपी गई है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का एसपीजी टीम समेत सुरक्षा अधिकारियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं सभी सुरक्षा अधिकारियों को व्यवस्था और ड्यूटी के संबंध में पुलिस लाइन में जानकारी दी गई। देव दीपावली पर पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग, डमी फ्लीट का रिहर्सल पुलिस लाइन में हुआ। पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान एसपी प्रोटोकाल ने जवानों को सुरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान मौजूद सुरक्षा के जवान। - फोटो : अमर उजाला।

आमजन की गतिविधियों पर नजर रखें, लापरवाही न हो

ब्रीफिंग में वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 
  • आमजन की गतिविधियों पर मुस्तैदी से नजर रखें। 
  • बैरिकेडिंग से बाहर कोई न आने पाए, इस पर पूरा फोकस रहे।
  •  सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान रखें। 

4 of 6
पुलिस लाइन में ब्रीफ करते हुए एसएसपी अमित पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी व एटीएस के कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं, बाह्य सुरक्षा घेरे में पुलिस, पीएसी व सीपीएमएफ के जवानों के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट और अग्निशमन विभाग के कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस लाइन में पीएम मोदी की डमी फ्लीट का रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं फोर्स की ब्रीफिंग के बाद पीएम मोदी की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल पुलिस लाइन में किया गया। ब्रीफिंग में एडीजी जोन बृज भूषण, आईजी रेंज विजय सिंह मीना, एसएसपी अमित पाठक सहित पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डयूटी के लिए पुलिस कर्मियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री कार्यक्रम में डयूटी के लिए पुलिस कर्मियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कोरोना संक्रमण के खतरे से पुलिसकर्मी बेखौफ दिखे। अधिकांश के चेहरे से मास्क गायब थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें