फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: यूपी के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे अन्नादाता, लोग परेशान

Fri, 27 Nov 2020 03:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 10
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध की आग एक बार फिर भड़क उठी है। दिल्ली बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों के गुस्से की आग उत्तर प्रदेश में भी फैल चुकी है। गुरुवार को दिल्ली बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद आज यूपी के भी कई हिस्सों में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गजरौला में नेशनल हाईवे पर भानपुर रेलवे क्रासिंग के निकट भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन चल रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है।

 
विज्ञापन

3 of 10
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
रामपुर में आंबेडकर पार्क के पास हाईवे पर धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ताओं ने हाईवे को जाम कर दिया है। इससे सामान्य लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

 

4 of 10
सड़क जाम होने के कारण फंसे दूल्हा दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
गजरौला में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर हाइवे पर बीच सड़क में बैठ गए हैं। इसे दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर वाहनों का संचालन ठप हो गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
यूपी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
भाकियू टिकट के राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह भी किसानों के संग हाईवे पर बैठे हुए हैं। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को चौपला से हसनपुर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 10
यूपी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
गजरौला में हाईवे पर शॉर्टकट रास्ते से बाइक से निकाल रहे लोगों को रोकने के लिए महिलाएं भी सड़क पर बैठ गई हैं। इससे दोपहिया वाहन वाले यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है।

 
विज्ञापन

7 of 10
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कानूनों को वापस लिए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के रामपाल सिंह जिला प्रभारी द्वारा भानपुर फाटक थाना क्षेत्र में 50-60 व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से रोड जाम किया गया है। मौके पर जिलाधिकारी अमरोहा, पुलिस अधीक्षक अमरोहा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। 

 

8 of 10
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने लोगों की आवाजाही के लिए रूट डायवर्जन किया है। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को गजरौला से हसनपुर से संभल से चंदौसी के रास्ते आंवला या बदायूं के रास्ते बरेली की तरफ प्रस्थान कराया जा रहा है।

 

9 of 10
यूपी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
गजरौला से बिजनौर की तरफ जाने वाली ट्रैफिक वाया धनौरा एवं गजरौला से अतरासी के रास्ते रजबपुर से बिजनौर की तरफ डायवर्ट की जा रही है।

 
विज्ञापन

10 of 10
यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : यूपी में किसानों का विरोध प्रदर्शन
रामपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को एनएच-24 के ट्रैफिक ओल्ड टोल प्लाजा-2 से कुंदरकी, बिलारी, बबराला के रास्ते अनूप शहर होते हुए दिल्ली की तरफ डाइवर्ट कराया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें