प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी की जनता उत्सुक है। बनारस के कई इलाकों में उनके लिए फूल माला लेकर जनता तैयार खड़ी है। पीएम मोदी आज सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बनारस पहुंच गए। वह यहां लोकसभा चुनाव में मिली जीत का काशी के लोगों का आभार जताने आए हैं।