फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : ...तो फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी

Fri, 22 Feb 2019 10:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रदीप मिश्र ,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
अगले आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र में यह आखिरी दौरा बताया जा रहा है। ऐसे में राजनीतिज्ञ इस दौरे को उसी नजरिए से देख रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को मंच से अपना एजेंडा बताया। समझा दिया कि अब सिर्फ ‘काम की बात’ होगी। पांच साल में सरकार ने आम लोगों की बेहतरी के लिए जो कुछ भी किया है, अब पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इसका प्रचार-प्रसार करें। साथ ही योजनाओं की निगरानी में कोताही न बरतें। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
अहम माने जा रहे इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण कर जहां अपनी कथनी-करनी में अंतर नहीं होने का प्रमाण दिया वहीं 214 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर यह भी जाहिर कर दिया कि काशी के कायाकल्प और बनारस के बदलाव का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। पीएम ने यह बताने में संकोच नहीं किया कि साढ़े चार साल में वह काशी को नए भारत की नई ऊर्जा का केंद्र बनाने के प्रयास में काफी हद तक सफल हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
pm modi road show in varanasi - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू में स्थापित सुपर कंप्यूटर ‘परम शिवाय’ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने कहा कि महादेव की यह पवित्र नगरी अब तकनीक के क्षेत्र में देश और दुनिया का मार्गदर्शन करेगी। भाषण के समापन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने कहा- ‘ऐसा संभव हुआ क्योंकि आपने 2014 में एक मजबूत सरकार के लिए वोट दिया था। इस काम को और विस्तार देने के लिए इसे और भी मजबूत करना होगा।'

4 of 7
modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
जानकार मानते हैं कि ‘मन की बात’ को पंडाल में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उन्हें दूर से सुनने वाले समर्थकों और आम लोगों ने बखूबी समझ लिया है। लोग मानते हैं कि केंद्र में अगली मजबूत सरकार के गठन का रास्ता फिर उत्तर प्रदेश से ही जाएगा। उनका मानना है कि पूर्वांचल के औद्योगिक विकास और वाराणसी के ढांचागत विकास की अभी चल रही परियोजनाओं को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) का वाराणसी से एक बार फिर सांसद चुना जाना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
purvanchal expressway
समीक्षक मानते हैं कि नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के ‘वंस मोर’ होने पर ही अगले पांच साल में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पूरा होने से लेकर पांच राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण से जुड़ी परियोजनाएं मूर्त रूप ले सकेंगी। यही नहीं, वह कई उन परियोजनाओं को गिनाते हैं, जिनसे उनका जीवन स्तर ही नहीं, बदल जाएगा और कहीं भी पहुंच आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
twin rail engine - फोटो : amar ujala
यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार देश के विकास को दो पटरियों पर आगे लेकर बढ़ा रही है। एक पटरी ढांचागत विकास और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करने की है। दूसरी पटरी गांव, गरीब, किसानों और माता-बहनों का सम्मान को संरक्षित करने की है। बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं और आयुष्मान भारत योजना में अब तक उत्तर प्रदेश में 38 हजार मरीजों के इलाज का आंकड़ा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pm modi varanasi - फोटो : twitter
जानकार मान रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) अगले चुनाव की रणनीति बना चुके हैं। ‘सबका साथ सबका विकास’ का उनका एजेंडा अगले चुनाव में ‘तुरुप का पत्ता’ साबित हो सकता है। हालांकि सबको लगता है कि अटकलें कुछ भी लगाई जाएं, प्रधानमंत्री काशीवासियों, बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आंचल नहीं छोड़ेंगे। शायद इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) ने भी 2014 की तरह उत्तर प्रदेश की पूर्वी और दक्षिणी सीमा से सटे चार राज्यों से संवाद स्थापित कर वाराणसी में कराए जा रहे विकास कार्यों में उनकी हिस्सेदारी की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें