awdesh yadav
- फोटो : amar ujala
शहीद अवधेश यादव के घर मुगलसराय एसडीएम, सीओ सदर, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह शोकाकुल परिवार का दुख बांटने पहुंचे। एसपी चंदौली ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मृतक की पत्नी को 20 लाख और माता-पिता को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। वहीं, गांव के मुख्य संपर्क मार्ग को शहीद अवधेश यादव के नाम पर रखा जाएगा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।