फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का काशी आगमन: जल, थल और नभ से होगी निगहबानी, एसपीजी ने तैयार किया फुलप्रूफ सिक्योरिटी प्लान

Wed, 14 Jul 2021 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
जल, थल और आकाश से होगी पीएम मोदी की सुरक्षा। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की सभा के दौरान निगहबानी जल, थल और नभ से होगी। इसके लिए फूल प्रूफ सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया गया। मुख्यमंत्री आगमन के दौरान एसपीजी अधिकारियों संग बैठक करते हुए सुरक्षा और पुख्ता करने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि प्रधानमंत्री जितनी देर तक बीएचयू स्थित आईआईटी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, उस दौरान सेना के हेलीकाप्टर द्वारा आसमान से निगरानी रखी जाएगी। वहीं बीएचयू से सटे गंगा में भी एनडीआरएफ सहित जल पुलिस और सशस्त्र पुलिस कर्मी निगहबानी करेंगे।

बीएचयू कार्यक्रम स्थल के आसपास पैरामिलिट्री के साथ ही पीएसी और पुलिसकर्मियों की भारी फोर्स तैनात की जाएगी। इस तरह जल, थल और नभ से भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा पुख्ता की गई है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा से जुडे़ और प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाने सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम। - फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के बाबत अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं शाम के समय एसपीजी आईजी ने भी बैठक करते हुए फूल प्रूफ सिक्योरिटी के बाबत और 14 जुलाई को होने वाली फ्लीट ग्र्रैंड रिहर्सल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ट्रैफिक पुलिस लाइन में ब्रीफ किया गया है। यह निर्देशित किया गया है कि किसी से भी अभद्र व्यवहार न हो। सतर्कता के साथ ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहे।

4 of 5
एयरपोर्ट के पास होटल में पूछताछ करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान
प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व कैंट रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी की ओर से जांच अभियान चलाकर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, मालगोदाम में मौजूद लोगों के सामान को मेटल डिटेक्टर मशीन के माध्यम से जांचा गया। वहीं कुछ सुरक्षाकर्मियों को सादे वेश में स्टेशन पर अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है। जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे। इस बार उनके दौरे के मद्देनजर मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इनमें पानी, सीवर, बिजली, कृषि, शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य आदि को फोकस किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें