श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य-दिव्य स्वरूप के भव्य लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद देर रात 12:15 बजे अपने संसदीय क्षेत्र काशी घूमने निकले। सीएम योगी के साथ जगह-जगह जाकर बदलते बनारस का निहारा। पहला पड़ाव रहा काशी की हृदयस्थली गोदौलिया चौक। बीच चौराहे पर पीएम मोदी का काफिला रुका। गाड़ी से उतरे और दशाश्वमेध घाट की ओर रवाना हुए।
कुछ दूर पैदल चलने के बाद उन्होंने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से कई मिनट तक बात की। तभी वहां राजस्थान से आए एक परिवार के एक वर्ष के मासूम बच्चे को देखकर वह अपने आप को रोक नहीं पाए। खूब दुलारा, पुचकारा...। फिर वापसी गोदौलिया की ओर हुई। सुरक्षाकर्मी और मीडियाकर्मी के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में एक बजकर 13 मिनट पर बनारस रेलवे स्टेशन (मंडुवाडीह) का भी भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। प्रधानमंत्री का फ्लीट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में आकर रुका।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
रात में प्रधानमंत्री ने देखा बनारस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी अपनी काशी यात्रा के दौरान सोमवार आधी रात को अचानक एक बार फिर से विश्वनाथ मंदिर पहुंच गए और फिर वहां से बनारस रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। यहां से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंचे। स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं को देखना। प्रधानमंत्री करीब 10 मिनट ठहरने के बाद रवाना हुए।
विज्ञापन
3 of 8
रात में घूमने निकले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी शाम को गंगा आरती के बाद रात 12 बजे तक क्रूज पर ही पार्टी नेताओं और 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और बाद में वह गोदौलिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पीएम मोदी वहां कुछ देर तक टहलते रहे और निर्माण कार्य का मुआयना करते रहे।
4 of 8
रात में घूमने निकले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (धाम) का शुभारंभ और देश भर से आए 12 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी प्रवास पर हैं। सोमवार रात प्रधानमंत्री बरेका स्थित ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में ठहरे।
विज्ञापन
5 of 8
रात में घूमने निकले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया में राजस्थान से आए एक परिवार के मासूम को देख पीएम मोदी अपने आप को रोक नहीं पाए। पिता की गोद में बैठे बच्चे के पास जाकर खूब लाड़ जताया, दुलारा और पुचकारा।
विज्ञापन
6 of 8
रात में घूमने निकले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट के बीच मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के साथ पीएम मोदी ने कई मिनट तक बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी काफी प्रसन्न नजर आए।
विज्ञापन
7 of 8
रात में घूमने निकले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया बनारस की वही जगह है जहां की सूरत सबसे पहले बदली गई है। गोदौलिया से दशाश्वमेध तक की सड़क को गुलाबी पत्थरों से बेहद आकर्षक रूप दे दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ की इमारतों को गुलाबी रंग में रंग दिया गया है। यही वजह है कि कुछ लोग इसे गुलाबी स्ट्रीट तो कुछ लंदन स्ट्रीट भी कहने लगे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 दिसंबर) की सुबह भाजपा शासित राज्यों के12 मुख्यमंत्रियों और 2 राज्य के उप मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से चौबेपुर क्षेत्र के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के वार्षिकोत्सव में शामिल होने जाएंगे।