फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में लोकार्पण: गेरुआ वस्त्र, गंगा स्नान, डमरू की डम-डम...कुछ इस भाव से पीएम मोदी ने समर्पित किया विश्वनाथ धाम

Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
गंगा स्मरण करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और रवियोग में राजराजेश्वर का विधिवत पूजन कर काशी विश्वनाथ धाम भक्तों को समर्पित किया। शाम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ नौकाविहार कर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखी। 

सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे क्रूज से उतरकर पीएम मोदी ने गंगा को साक्षी मानकर संकल्प लिया और फिर भक्त के रूप में गंगा की गोद में विधिवत पूजा की। हाथों में गंगाजल से भरा रजत कलश लेकर पीएम पैदल ही गर्भगृह पहुंचे।

यहां गंगाजल सहित देश की प्रमुख नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर रजोपचार विधि से पूजन किया। संतों की मौजूदगी में मंदिर चौक पर लगे शिलापट्ट का रेवती नक्षत्र में अनावरण कर धाम का लोकार्पण किया। काशी के कोतवाल से अनुमति लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजघाट से क्रूज पर सवार होकर गंगा विहार करते हुए ललिता घाट पहुंचे। यहां पीएम ने गेरुआ वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और मौन संकल्प धारण कर गंगा पूजन किया।

गंगा में तीन डुबकी और सूर्य सहित सभी देवों को गंगाजल अर्पित कर प्रधानमंत्री सनातन वेशभूषा में धाम की ओर बढ़े। गेट वे ऑफ कॉरिडोर से पीएम हाथों में गंगाजल का रजत कलश लेकर पैदल ही आगे बढ़े। इस बीच शंख, डमरू, घंटा, घड़ियाल और संतों के हर हर महादेव के जयघोष के बीच गर्भगृह में करीब 22 मिनट पूजन करने के बाद पीएम संतों के बीच आकर बैठे। 
विज्ञापन

2 of 10
पीएम मोदी काशी - फोटो : Amar Ujala Digital
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए हर भारतवासी ईश्वर का अंश है। उन्होंने देशवासियों से तीन संकल्प स्वच्छता, सृजन और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनवरत प्रयास मांगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का हर नागरिक जब कुछ नया करेगा, इनोवेटिव करने की कोशिश करेगा तब देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
धाम में संबोधति करते पीएम मोदी। - फोटो : twitter @BJP
उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम के एतिहासिक क्षण पर देशवासियों को गर्व की अनुभूति कराते हुए कहा, आतातायियों ने इस नगरी पर आक्रमण किए। इसे ध्वस्त करने के प्रयास किए। औरंगजेब के अत्याचार, उसके आतंक का इतिहास साक्षी है। जिसने सभ्यता को तलवार के बल पर बदलने की कोशिश की, जिसने संस्कृति को कट्टरता से कुचलने की कोशिश की। लेकिन इस देश की मिट्टी बाकी दुनिया से कुछ अलग है। यहां अगर औरंगजेब आता है तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं।

4 of 10
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी आगे बोल, अगर कोई सालार मसूद इधर बढ़ता है तो राजा सुहेलदेव जैसे वीर योद्धा उसे हमारी एकता की ताकत का अहसास करा देते हैं। प्रधानमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए ही कहा, जब मैं बनारस आया तो एक विश्वास लेकर आया था। विश्वास अपने से ज्यादा बनारस के लोगों का था। तब कुछ लोग जो बनारस के लोगों पर संदेह करते थे। वह कहते थे कि कैसे होगा? होगा ही नहीं।
विज्ञापन

5 of 10
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
कहते थे कि यहां तो ऐसा ही चलता है। मोदी जैसे बहुत आकर चले गए। मुझे आश्चर्य होता था कि बनारस के लिए कैसे इस तरह की धारणाएं बना दी गई थीं। पीएम ने कहा कि यह जड़ता बनारस की नहीं थी। इसमें थोड़ा बहुत राजनीति और थोड़ा निजी स्वार्थ था। 
विज्ञापन

6 of 10
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि बनारस पर भले ही कितने ही आरोप लगाए जा रहे थे, मगर अविनाशी काशी में केवल डमरू वाले की ही सरकार है। जहां गंगा अपनी धारा बदलकर बहती हो उस काशी को भला कौन रोक सकता है। काशी खंड में भगवान शिव ने खुद कहा है कि बिना मेरी प्रसन्नता के काशी में कौन आ सकता है, कौन इसका सेवन कर सकता है। काशी में महादेव की कृपा के बिना न कोई आता है, और न ही कुछ होता है। यहां जो भी होता है महादेव की इच्छा से होता है। जो भी हुआ महादेव ने ही किया है।
विज्ञापन

7 of 10
काशी विश्वनाथ धाम में मजदूरों संग पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आदि विशेश्वर का पूजन करने के बाद सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में पसीना बहाने वाले श्रमिकों के बीच पहुंचे। वहां श्रमिकों पर पुष्पवर्षा की और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पीएम अपनी कुर्सी हटाकर श्रमिकों के साथ ही सीढ़ियों पर बैठ गए। समारोह के बाद भोगशाला में श्रमिकों के बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया।

8 of 10
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा का दर्शन करने आए शिव भक्तों में काफी उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने बताया कि पहले बाबा के दर्शन करने में तंग गलियों से होकर जाने में काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब बाबा का धाम दिव्य दिख रहा है। 

9 of 10
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। अपने संसदीय क्षेत्र आए प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए काशी सड़कों पर उतर गई। पूरे शहर में लोग जगह-जगह इकट्ठा हुए और जश्न के माहौल का लुत्फ उठाया। कहीं भंडारे का आयोजन हुआ तो कहीं चौराहों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोग लोकार्पण कार्यक्रम लाइव देख रहे थे।
विज्ञापन

10 of 10
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दौरान गेट नंबर चार पर लोगों की जमकर भीड़ रही। बीच बीच में लोग हर हर महादेव का जयघोष करते रहे। सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बीच में रस्सी बांधकर आने-जाने के लिए रास्ता बनाया गया था। हालांकि फिर भी भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैदल चलना भी मुश्किल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें