वाराणसी शहर में लगा एलईडी आईकॉनिक बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको काशी शहर का अहसास होने लगेगा। दीवारों पर काशी की कला और संस्कृति की पेंटिंग, इंस्टॉलेशन और लैंडस्केपिंग के माध्यम से झलक दिखेगी। आई लव वाराणसी स्लोगन लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट, फव्वारा,पाथ वे, पेड़-पौधे समेत अन्य हॉर्टिकल्चर होगा। डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि पहले चार जुलाई के आस पास कार्यक्रम लगने की बात चल रही थी लेकिन, शिक्षा विभाग की कुछ योजनाओं के चलते कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। अभी पीएमओ की ओर से फाइनल तारीख नहीं आई है। उम्मीद है जुलाई के दूसरे सप्ताह तक दौरा हो।