दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहंशाहपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने गांव, गरीब और किसान की बेहतरी का फार्मूला समझाया। यहां उमड़ी भीड़ देख पीएम गदगद हो गए। शाहंशाहपुर की जनसभा में शनिवार की सुबह पीएम मोदी ने अपनी सहजता, विनम्रता और सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
विज्ञापन
2 of 10
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी धूप में गांव की सड़कों, खेत की मेड़ों से लेकर क्यारियों तक भीड़ देख जहां प्रधानमंत्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं इंतजाम छोटा पड़ जाने पर उन्होंने जनता से क्षमा-याचना भी की। पीएम ने कहा कि सबेरे-सबेरे इतना बड़ा ‘जन सागर’ उमड़ पड़ेगा, इसी उन्हें कल्पना तक नहीं की थी। दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे और आखिरी दिन शाहंशाहपुर में उनके मंच पर पहुंचते ही मोदी-मोदी का शोर गूंजने लगा।
विज्ञापन
3 of 10
modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने हर तरफ हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया। पीएम ने यहां जनसभा में गांव, गरीब, किसान की बेहतरी का फार्मूला दिया। सरकारी संस्थानों से लेकर आमजन तक को बचत के फायदे बताए। उन्नतिशील खेती, पशुधन में वृद्धि से किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। पीएम ने कहा कि गरीबों की भलाई उनका अभियान है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज करने का आह्वान करने के साथ ही आजादी के 75वें साल में 2022 तक हिंदुस्तान के हर गरीब को घर देने का एलान किया।
4 of 10
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने शाहंशाहपुर में पशुधन आरोग्य मेला का उद्घाटन करने और पीएम आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद इस दिशा में उठाए गए यूपी सरकार के कदमों को सराहा। कहा कि पशुधन के संवर्धन के लिए ऐसा कदम कभी उठाया नहीं गया था। पशुओं के आरोग्य के लिए इस तरह का पशुधन मेला अब पूरे प्रदेश में लगाया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
5 of 10
modi in varanasi
- फोटो : twitter
कृषि के क्षेत्र में किसानों को सबसे ज्यादा मदद पशुपालन के जरिए मिलती है। उनकी कोशिश है कि आने वाले दिनों में गांव, गरीब, किसान को उत्तम सुविधाएं मिलें। पीएम ने कहा कि पिछले 75 साल में पशुधन के लिए इस तरह का काम कभी हुआ नहीं था। उन्होंने श्वेत क्रांति की अलख जगाकर तरक्की करने का फार्मूला सुझाया। कहा कि सहकारी समितियों के द्वारा दूध उत्पादन की दिशा में जो काम हुआ है उससे किसानों को ताकत मिली है।
विज्ञापन
6 of 10
modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अब काशी क्षेत्र के किसानों का भी दूध खरीदा जाएगा। बड़ी मात्रा में उत्पादन होगा, दूध के दाम बढ़ेंगे। किसानों की आय बढ़ेगी। आजादी के दीवानों के सपनों को पूरा करने के लिए 2022 तक का लक्ष्य रखा। कहा कि सवा सौ करोड़ देशवासी प्रगति का संकल्प लेंगे तो देश आगे बढ़ जाएगा। स्वच्छता पर उनका खासा जोर था।
विज्ञापन
7 of 10
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा नहीं होगा, जो गंदगी से नफरत नहीं करता होगा। स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है। ये स्वभाव में लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों की सोच अलग है। वह सोचते हैं कि वो गंदगी करेंगे, स्वच्छता कोई और करेगा। इसी वजह से भारत के गांवों, नगरों को जैसा स्वच्छ बनाना है, नहीं बना पा रहे हैं। पीएम ने स्वच्छता को हर परिवार हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया। पीएम ने स्वच्छता को पूजा बताया।
8 of 10
modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि स्वच्छता मेरे लिए पूजा है। लोगों को आरोग्य प्रदान करेंगे। उन्होंने यूनिसेफ के एक सर्वे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हर घर में शौचालय बन जाएगा तो वर्ष भर में एक परिवार पर 50 हजार रुपये तक की बीमारी के इलाज का खर्च घट जाएगा।
9 of 10
modi in varanasi
- फोटो : twitter
पीएम ने बचत के तरीकों और फायदों को भी गिनाया। बताया कि सिर्फ बनारस शहर के खंभों में एलईडी लगा दिए जाने से नगर निगम को 13 करोड़ रुपये बिजली बिल की बचत हुई है। अब यह रकम जनता के दूसरे कामों में खर्च की जाएगी। इसी तरह आम जन के घरों में एलईडी लगने से इस शहर में सवा सौ करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ कम हुआ है।
पीएम ने कहा कहा कि भ्रष्टाचार, बेइमानी के खिलाफ उन्होंने लड़ाई छेड़ी है। बेइमान लोग ईमानदारों को लूट रहे हैं। उनका आशय था कि यह लूट नहीं चलने पाएगी। जनता का पाई -पाई जनता की भलाई में खर्च होगा।