इस होली में ‘मोदी’-‘योगी’ एक-दूसरे के साथ होली खेलेंगे। इसके अलावा दोनों नेता एक-दूसरे के ऊपर पिचकारी से रंग डालते नजर आएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
holi
- फोटो : अमर उजाला
जी हां, बाजार में मोदी और योगी पिचकारी की धूम है। एक ओर जहां त्योहार की मस्ती में लोग डूब चुके हैं। वहीं मार्केट भी पूरी तरह से तैयार है। कपड़े, पिचकारी, मुखौटों से लेकर रंग, अबीर की दुकानों पर रौनक दिखने लगी है। होली में अब हफ्ते भर का वक्त रह गया है। चहुंओर उत्साह दिखने भी लगा है।
विज्ञापन
3 of 6
holi
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के रथयात्रा, लंका, सिगरा, नई सड़क, हड़हा सराय समेत शहर के सभी बाजार सज गए हैं। एक से बढ़कर एक पिचकारियां मार्केट में हैं। इनमें मोदी, योगी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव की फोटो वाली पिचकारियां खास हैं। होली बच्चों के लिए खास होती है। ऐसे में बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, सुपरमैन, बैटमैन, डोरेमॉन जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां मार्केट में हैं।
4 of 6
holi
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मशीन गन वाली पिचकारी भी बच्चों को खूब भा रही है। सिक्सर स्प्रे वाली पिचकारी भी बच्चों की पसंदीदा है। इसमें गुलाल के छह रंग भरे जा सकते हैं। छह रंग के गुलाल टैंक पिचकारी भी बच्चों को लुभा रही है जिसमें आधा से दो लीटर तक रंग भरने की क्षमता है।
विज्ञापन
5 of 6
holi
बाजार में कैटरीना, सनी लियोन, शाहरुख के मुखौटे भी आ गए हैं। वहीं मलिंगा के हेयर स्टाइल वाले विग भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मोदी टोपी की भी इस होली पर धूम है। 40 रुपये की इस टोपी की मांग युवाओं के बीच ज्यादा है।
बाजार में युवाओं व बच्चों के लिए तरह-तरह के विग भी हैं। फिल्मी कलाकारों से लेकर क्र्र्रिकेट खिलाड़ियों तक के हेयर स्टाइल की विग मौजूद है। होली के हानिकारक रंगों से बचने के लिए मुखौटे के साथ धूप के रंग बिरंगे चश्मे भी उपलब्ध हैं।