फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने प्रेमिका को प्रेमी के साथ कुछ ऐसा करने का सुनाया फरमान, सुनकर चौकें लोग

Thu, 01 Mar 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 6
demo pic
पंचायत ने दो प्यार करने वालों को सजा का ऐसा फरमान सुनाया कि मौके पर मौजूद लोग चौंक गए। पंचायत के इस फैसले के बाद जो हुआ वह किसी ने सोचा नहीं होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
यूपी के सोनभद्र जिले के विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो टुकड़ों में कटा मिला। मृतक की शिनाख्त चंद्रदेव (22) पुत्र जगदीश राम निवासी करीवाडीह खरौंधी, झारखंड के रूप में हुई। उसके जेब से मिली वोटर आई से उसकी पहचान हुई।

 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह पंचायत में प्रेमिका से हुई पिटाई लिखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जगदीश राम ने मौत के पीछे वजह की जानकारी दी। 

 

4 of 6
demo pic
उसने पुलिस को बताया कि उसका लड़का करीवाडीह गांव की एक लड़की से प्यार करता था। इसको लेकर लड़की के परिवार वालों ने विरोध किया और गांव में रविवार की दोपहर करीब दो बजे पंचायत बुलाया। पंचायत में गांव के मुखिया और कुछ स्थानीय लोगों मौजूद थे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पंचायत ने फैसला सुनाया कि लड़की भरी पंचायत में ही लड़के, उसके पिता और भाई को 25-25 चप्पल मारेगी। लड़की ने पंचायत के आदेश पर चप्पल से तीनों को पीटा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
इससे आहत होकर चंद्रदेव रविवार की शाम से ही घर से निकल गया था। उसके बाद रात में वह नहीं लौटा। लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि उसका बेटा स्वयं रेलवे लाइन पर कट गया या फिर लड़की वालों ने उसे मारकर रेलवे लाइन पर फेंक दिया, यह संदेहात्मक है। उसने इसकी जांच की मांग की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
मौके पर पहुंचे करीवाडीह खरौंधी ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रगाश राम ने भी पुलिस को पंचायत में हुई घटना के बारे में अवगत कराया। सीओ दुद्धी सुनील कुमार विश्नोई का कहना है कि इस मामले में फिलहाल किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं पड़ी है। प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। सुसाइड नोट में भी आत्महत्या का जिक्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें