फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम योगी ने प्रवासी भारतीयों को दिया खास तोहफा

Sun, 27 Jan 2019 10:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : self
तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रवासी भारतीयों को उपहार भेंट किया गया। उपहार भारत की संस्कृति को दुनिया के अलग-अलग देशों में पहुंचाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
विज्ञापन

2 of 5
lota - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीयों को केंद्र और राज्य सरकार ने विदाई में एक-एक बैग दिया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगोत्री का गंगा जल तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया तांबे का लोटा रखा गया है। इसे सभी प्रवासी अपने साथ विदेश ले जाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
locket - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों को दिए गए इस बैग में उनकी जरूरत के सामान के अलावा भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की तस्वीर आधारित पुस्तकें, भारत की राजनयिक यात्रा 2014 से 2018 सहित कुछ पुस्तकों के साथ कुंभ पर आधारित किताब, तिरंगे वाली लकड़ी की माला और गंगोत्री से मंगाया गया छोटी शीशी में गंगाजल मुख्य रूप से शामिल है। 

 

4 of 5
kashi - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा सभी प्रवासियों को तांबे का लोटा और एक-एक पेन ड्राईव भेंट की गई है। बताया गया कि इस पेन ड्राईव में प्रदेश के धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों, विकास के पथ पर दौड़ रहे प्रदेश की उपलब्धियां और संभावनाएं आदि शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganga snan - फोटो : file photo
सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रवासी भारतीयों ने लौटते वक्त कहा कि पूर्वजों की माटी को नमन कर वह धन्य हो गए। गंगा मइया बुलाएंगी तो हम फिर आएंगे। गंगा आरती तो लाजवाब है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर तो धन्य हो गया। सारनाथ में महात्मा बुद्ध के दर्शन हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें