फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुईं ईद की तस्वीरें: कहीं गले मिलते दिखे नन्हें बच्चे, कहीं मेले में मस्ती करते, शानदार फोटोज

Sat, 22 Apr 2023 10:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Eid ul fitr 2023: कोविड-19 पालन करते हुए मस्जिदों, ईदगाहों में नमाज अदा की। कई जगह लोगों ने अपने अपने घरों में भी नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
देशभर में आज ईद मनाई जा रही - फोटो : अमर उजाला
देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। वाराणसी में शनिवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया जा रहा है। इससे पहले रमजान माह के अंतिम दिन शुक्रवार को चांद दिखने के साथ शनिवार को ईद की नमाज शहर से लेकर ग्रामीणांचल के ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अकीदत के साथ अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
विद्यापीठ स्थित ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। चौबेपुर के बनकट गांव में ईद की नमाज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।  

 
विज्ञापन

3 of 5
लाट सराइयां ईद के मेले में बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम बंधुओं ने कोविड-19 पालन करते हुए मस्जिदों, ईदगाहों में नमाज अदा की। कई जगह लोगों ने अपने अपने घरों में भी नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। 
 

4 of 5
लाट सराइयां ईद के मेले में बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
ईद पर मस्जिदों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। छोटे बच्चों के खेल खिलौने से लेकर खाने-पीने तक की दुकानें सजी रही। लोगों ने और छोटे बच्चों ने खरीदारी की और जरूरतमंदों को दान भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लाट सराइयां में ईद के मेले में बच्चों ने खूब मस्ती की। नए-नए कपड़ों में एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें