वाराणसी के गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर को किया। इस स्टेडियम की थीम धार्मिक होगी। यह देश का पहला स्टेडियम होगा, जिसके भवन व डिजाइन में भगवान भोले शंकर और उनकी नगरी काशी की झलक देखने को मिलेगी। गंजारी स्टेडियम के आधिकारिक डिजाइन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जो देखने में भव्य लग रही हैं।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ये तस्वीरें शेयर की थीं।