फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दुकान खुलते ही खरीदारी को टूट पड़े मदिरा प्रेमी, कड़ी धूप में लाइन में लगे, बोले- स्टॉक फुल रखना जरूरी

Tue, 11 May 2021 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
शराब खरीदने आए लोग। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश में आज से शराब की दुकानें खुल गईं। मदिरा प्रेमी बहुत दिनों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और वह दिन आ गया। जैसे ही शराब की दुकानें पखवारे भर बाद सुबह 10 बजे खुलीं तो मदिरा प्रेमी खरीदारी को टूट पड़े। क्या युवा और क्या बुजुर्ग, हर कोई बस शराब की खातिर ठेके पर कड़ी धूप में भी कतारबद्ध हो गया। शहर के अधिकतर जगहों पर कोविड नियमों का पालन करते हुए शौकीनों ने शराब की बोतलें खरीदीं। ऐसा शायद ही कोई रहा हो जिसने एक या दो बोतल खरीदी हों। दरअसल, कोरोना सक्रमण को रोकने के लिए वाराणसी में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सार्वजनिक स्थान, धार्मिक स्थल, पार्क-खेल के मैदानों में लोगों के जाने पर रोक लगा दी थी। इस दौरान शराब की दुकानें भी बंद थीं। साथ ही आवश्यक सामानों की दुकानें ही खोलने की इजाजत थी। जैसे राशन, मेडिकल, दूध की दुकानें। इन पर भी प्रशासन ने समय-सीमा तय कर दी थी। लेकिन आज से जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने तय समय-सीमा के साथ शराब की दुकानें खोलने का आदेश दे दिया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
ठेके के बाहर बड़ी-बड़ी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने बीयर और शराब की एक से दो पेटी खरीदीं। लोगों के अनुसार पता नहीं कब कौन सा नियम निकल जाए। इसलिए स्टॉक फुल रखना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
लंका इलाके में तो दुकान खुलते ही लोगों ने शराब व बीयर की खरीदारी शुरू कर दी। यही हाल दुर्गाकुंड के कबीरनगर क्षेत्र का रहा। सामनेघाट में तो स्थिति और भी गजब की दिखी।

4 of 5
सिगरा, रथयात्रा में युवाओं की भीड़ शराब व बीयर के लिए अधिक दिखी। भीड़ इतनी रही कि सेल्समैन को अलग से आदमी रखने पड़े। मैदागिन में कोविड नियमों का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी की डयूटी तक लगानी पड़ी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में यही हाल रहा। देसी, अंग्रेजी व बीयर के ठेके दोपहर एक बजे तक गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आदेश जारी किया है कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। बनारस में कोरोना कर्फ्यू 17 मई की सुबह 7 बजे तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें