फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरी-पूनम ढिल्लो ने चखा बाटी-चोखा और पान का स्वाद

Mon, 18 Dec 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
padmini - फोटो : अमर उजाला
 सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लो ने रविवार को काशी की संकरी गलियों और घाटों का मोहक नजारा लिया। उन्होंने शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती को भी निहारा। साथ ही, बनारस के पान और यहां के खास व्यंजन बाटी-चोखा का स्वाद चखा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 4
padmini - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लो रविवार की दोपहर काशी पहुंचीं थीं। वह तेलियाबाग स्थित एक रेस्टूरेंट में पहुंचीं तो वहां प्रशंसकों और सिने प्रेमियों की भीड़ लग गई।  वहां दोनों अभिनेत्रियों ने बाटी-चोखा, दाल का लुत्फ उठाया। इसके बाद बनारसी पान भी चखा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
padmini - फोटो : अमर उजाला

शाम को दशाश्वमेध घाट पर वह गंगा आरती में पहुंचीं, तो वहां भी तारिकाओं को देखने के लिए लोग धक्कामुक्की करने लगे। पद्मिनी और पूनम ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का नजारा लिया। 

 
विज्ञापन

4 of 4
padmini - फोटो : अमर उजाला
लोगों में उनके साथ सेल्फी की होड़ मची रही। हालांकि तसवीरें लेने से वे मना करती रहीं, बावजूद इसके तमाम प्रशंसकों ने सेल्फी भी ली और तसवीरें भी कैद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें