यूपी के चंदौली जिले के मचवल गांव के पास गुरुवार दोपहर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो का अचानक टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो लेफ्ट कर्मनाशा नहर में जा गिरी। उसमें 12 लोग सवार थे। लोगों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों और आसपास खेतों में काम रहे लोगों ने दर्शनार्थियों को नहर से बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान हादसे में घायल तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बोलेरो सवार लोग दर्शन के लिए चकिया स्थित लतीफशाह बाबा की मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bolero accident
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, सकलडीहा कोतवाली के नई बाजार गांव से दर्जन भर लोग गुरुवार को बोलरो गाड़ी में सवार होकर लतीफ शाह बाबा के मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे। बोलरो गाड़ी जैसे ही चकिया-चंदौली मार्ग पर स्थित मचवल गांव के पास पहुंची कि गाड़ी का पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसके चलते गाड़ी में सवार चालक सहित सभी लोग नहर में डूबने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
bolero accident
- फोटो : अमर उजाला
आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण चीख पुकार सुनकर नदी की ओर भागे। ग्रामीणों ने किसी प्रकार नहर में डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाई। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही घायल अख्तर उर्फ अयान(03) पुत्र खुशियान अहमद की मौत हो गई। वह अपनी मां तमन्ना(30) के साथ बोलेरो में था। हादसे में शामिल बाकी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
4 of 5
bolero accident
- फोटो : अमर उजाला
बोलेरो गाड़ी का टायर फटने के बाद नदी में गिरी गाड़ी से बाहर निकाले गए घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। बाद में मौके पर पहुंची यूपी 100 व थाने की जीप से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। एंबुलेंस तब पहुंची जब घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया।
वाहन में ये लोग थे सवार
अमन (20) सोनू (23), राजिया (18), रोमी (20), साबिया (19), नाजिया (07), बबली (22) , सोनी (17), तमन्ना (30), आदिब (05), आदिल (8 माह), संजय राजभर (32) व अख्तर उर्फ अयान (03) को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अख्तर उर्फ अयान ने दम तोड़ दिया।