स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को यूपी के सोनभद्र तीन लाख एक हजार लोगों ने सुबह 11 बजे से 12 बजकर पांच मिनट तक हाथ से हाथ मिला कर 140 किमी लंबी मानव शृंखला तैयार कर कीर्तिमान रच दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Human chain
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य की शपथ दिलाई। इसके पूर्व यह कीर्तिमान पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले में 122.3 किमी का दर्ज था।
विज्ञापन
3 of 7
Human chain
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया बुक रिकार्ड के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, स्मिता सिंह ने प्रमाण-पत्र, मेडल तथा स्मृति चिह्न डीएम पीके उपाध्याय को सौंपा। प्रशासन ने 130 किमी शृंखला का ही लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन लोगों की सहभागिता ने इसे और लंबी बना दिया।
4 of 7
Human chain
- फोटो : अमर उजाला
खलियारी, इमलीपुर से ओबरा मोड़ तक बनाई गई 140 किलोमीटर लंबी शृंखला में लोगों का गजब का उत्साह दिखा। हालांकि कुछ अव्यवस्था रही। चुर्क तिराहा, मारकुंडी, घोरावल रोड पर कुछ देर के लिए दो-दो लाइन लग गई थी। इन इलाकों में भारत माता के जयकारे लगते रहे। लाइन में अधिकतर संख्या छात्र-छात्राओं की रही।
विज्ञापन
5 of 7
human chain
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे से ही मानव शृंखला में कतारबद्ध होने के लिए विभिन्न विद्यालयों के बच्चे अपने-अपने क्षेत्र के निर्धारित मार्ग पर पहुंच गए। धर्मशाला से बढ़ौली चौराहा होते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बग्घानाला तक, घोरावल, करमा, हिंदुआरी, मेन चौक, खलियारी तक मानव शृंखला बनी।
विज्ञापन
6 of 7
human chain
- फोटो : अमर उजाला
खलियारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक मानव शृंखला में भाग लिया। नगवा ब्लॉक में जीरो प्वाइंट खलियारी गेट से पनिकप खुर्द, रायपुर, रैंया, डोरिया, भैरामपुर, कम्हरिया, कोहरावल, दूबेपुर, वैनी, पौनी होते हुए मानव शृंखला चतरा ब्लॉक की ओर बढ़ गई।
इस दौरान बच्चे भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। शृंखला में सदर विधायक भूपेश चौबे, नगवा ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह भी शामिल हुए। करमा: भरूहा पगिया माइनर से इमलीपुर होते हुए घोरावल ब्लॉक तक मानव शृंखला बनी। घोरावल: ब्लॉक के विभिन्न गांवों और नगर पंचायत के लोगों ने उत्साहपूर्वक मानव शृंखला में भाग लिया।