बॉलीवुड के सुपरमैन ऋतिक रोशन अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग के लिए गुरुवार शाम वाराणसी पहुंच चुके हैं। 'सुपर-30' बिहार के चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक है। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभायेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
Hrithik Roshan,
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर काले चश्मे में सफेद टीशर्ट और काली पैंट पहने ऋतिक रोशन को देख उनक फैंस शोर मचाने लगे। एयरपोर्ट लॉबी से लेकर पार्किंग एरिया तक अपने सुपरस्टार को देखने के लिए हर कोई बेताब दिखा। ऋतिक रोशन के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी भी साथ आए। सुनील शेट्टी एयरपोर्ट से जौनपुर चले गए जबकि सुपरमैन रोशन होटल के लिए चले।
विज्ञापन
3 of 7
ऋतिक रोशन
- फोटो : Self
विकास बहल के निर्देशन में बनने जा रही सुपर-30 की शूटिंग बनारस, रामनगर सहित कई जगहों होगी। इस फिल्म में छोटे पर्दे की सीरियल कुमकुम भाग्य की बुलबुल यानि मृणाल ठाकुर पहली बार बतौर अभिनेत्री नजर आएंगीं। ऋतिक इस फिल्म में आनंद कुमार के संघर्षों के साथ एस रामानुजन अवॉर्ड और अब्दुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार प्राप्त करने तक के सफर को फिल्म के जरिये बताएंगे।
4 of 7
Hrithik Roshan and Anand Kumar
फिल्म की शूटिंग रामनगर किला,अहरौरा और वाराणसी के कई घाटों पर होगी। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के सहयोग से बनने जा रही 'सुपर-30' साल 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी के दिन रिलीज होगी। 'सुपर-30' को निर्देशक विकास बहल बना रहे हैं, जो कि इससे पहले क्वीन जैसी सफल फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Hrithik Roshan
ऋतिक ने इस फिल्म में आनंद कुमार जैसा दिखने के लिए, उनकी तरह बात करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने बकायदा इसके लिए ट्रेनर भी बुलाया था। खबर के मुताबिक ऋतिक बिहारी बोलचाल सीखने के लिए रोज तकरीबन 2 घंटे तक अभ्यास कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह आनंद कुमार से फोन पर काफी देर तक बातचीत भी कर रहे हैं ताकि पूरी तरह से उनके बोलचाल के अंदाज को वह खुद में ढाल सकें।
विज्ञापन
6 of 7
Hrithik Roshan
आनंद कुमार अपने 'सुपर-30' कार्यक्रम के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास करने की ख्वाहिश रखने वाले गरीब छात्रों की मदद की जाती है। आनंद इन 30 छात्रों की तैयारी करवाते हैं और तमाम संस्थाओं की मदद से इनकी फीस भी भरने की कोशिश करते हैं।
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में आनंद कुमार ने कहा था, 'मैं बहुत खुश हूं कि ऋतिक रोशन जैसा अभिनेता मेरे किरदार को निभा रहा है। इस रोल के लिए एक अभिनेता के तौर पर ऋतिक रोशन सबसे अच्छे हैं। उनका अपने काम के प्रति समर्पण मुझे बहुत प्रभावित करता है। पर्दे पर अपने जीवन की कहानी को देखना दिलचस्प होगा। मैं ऋतिक को अपना किरदार निभाते हुए देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं।