सड़क नहीं बनने से नाराज सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को खुद फावड़ा चलाया। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
om prakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
अपने करारे बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले यूपी कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का यह रूप पहली बार सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : twitter
रविवार को मंत्री के घर बहुभोज का आयोजन है। मंत्री के मुताबिक, उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के साथ ही प्रशासन के उच्चाधिकारियों तक से बात की थी। अफसरों के रवैए से नाराज मंत्री ने कहा कि नौकरशाही इतनी बेलगाम हो गई है कि कैबिनेट मंत्री तक की नहीं सुनी रही तो आम आदमी की क्या सुनेगी।
4 of 7
om prakash rajbhar
- फोटो : twitter
मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर की शादी 21 जून को हुई थी। बहुभोज 24 जून यानि आज है। इसमें कई मंत्रियों और विभिन्न पार्टियों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। करीब दस हजार मेहमानों के आगमन के लिहाज से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
om prakash rajbhar
- फोटो : twitter
शनिवार तक जब सड़क नहीं बनी तो मंत्री फावड़ा लेकर खुद उसे दुरुस्त करने में जुट गए। यह देख उनके सुरक्षाकर्मी और पीए हैरान रह गए। कुछ ही देर में तमाम समर्थक भी पहुंच गए और फिर सबने मिलकर करीब घंटे भर में सड़क दुरुस्त कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
om prakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री के मुताबिक, उन्होंने 21 साल पहले ढाई सौ मीटर खडंजे की मरम्मत के लिए जेई, अधिशासी अभियंता से लेकर प्रशासन के उच्चाधिकारियों तक से बात की थी। दो बार जिलाधिकारी से कहा था।