वाराणसी की सड़कों पर अब महिला बाइकर्स फर्राटे भरती नजर आएंगी। जल्द ही गर्ल्स बाइक राइडर क्लब खोला जाएगा। इसके लिए आगे आई हैं देश की सबसे ऊंची चोलामो लेक पर बाइक राइडिंग करने वाली वर्तिका जैन। लखनऊ की वर्तिका बनारस की बहू बन चुकी हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 13
देश की सबसे ऊंची चोलामो लेक पर बाइक राइड करने वाली वर्तिका जैन
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की वर्तिका बनारस की बहू बन चुकी हैं। वर्तिका को सबसे ऊंची लेक पर बाइक राइड करने के लिए हाल में ही लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
दो माह पहले ही चितईपुर के अंबर जैन से उनकी शादी हुई है। अब वह काशी की सड़कों पर बाइक राइडिंग कर रही हैं। शादी के बाद सास और पति का सहयोग मिलने से वह उत्साहित हैं।
4 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
बचपन से ही रफ्तार की शौकीन रहीं वर्तिका ने बाइक राइडिंग को कॅरियर के रूप में अपनाया है। उनकी ख्वाहिश है वाराणसी में गर्ल्स बाइक राइडिंग क्लब खोलने की। इसके लिए वह बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अलावा ऐसे शिक्षण संस्थानों से संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
ऐसा इसलिए ताकि महिलाओं में आत्म विश्वास और साहस पैदा करने वाले इस खेल का विकास किया जा सके। उनका कहना है कि अब वह अपने इस शौक को खुलकर आगे बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन
6 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
10 मई, 2016 को वह सिक्किम के पास देश की सबसे ऊंची चोलामो लेकर पर बाइक राइडिंग करते हुए पहुंची थीं। इसके लिए हफ्ते भर पहले ही उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
7 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
वर्तिका लॉंग ड्राइव पर जाती तो हैं लेकिन किसी के साथ नहीं बल्कि खुद बाइक राइड कर के और उनकी ड्राइव शहर से हजारों मिलों दूर तक होती है।
8 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
वो कहती हैं कि हर इंसान के अंदर एक टैलेंट होता है। मैं आज जब स्पोर्टस बाइक चलाती हूं तो बड़ा आत्मसंतोष मिलता है। जब आप चुनौती
स्वीकार करना सीख जाएंगे तो कोई भी काम कठिन नहीं लगेगा।
9 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
गत वर्ष वर्तिका नार्थ सिक्कम की चोलामो लेक (भाकत की सबसे ऊंची लेक, 17490 फिट) तक बाइक से गईं। इसी रिकार्ड के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया है।
10 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
वर्तिका की कुछ हटकर करने की जिद ने उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करवाया है। ज्यादातार लड़कियों को लॉंग ड्राइव पर जाना अच्छा नहीं लगता लेकिन वर्तिका को यही पंसद है।
11 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
वर्तिका ने बताया कि एक लड़की होने के बाद जब मैनें अपने घर में स्पोर्टस बाइक चलाने की जिद की तो मेरे घरवाले ने ऐसा न करने की हिदायत दी। लेकिन बाद में जब उन्होंने मेरी इच्छाशक्ति देखी तो खुद आगे आकर मेरा सहयोग किया।
12 of 13
वर्तिका जैन
- फोटो : facebook
वो कहती हैं कि हर इंसान के अंदर एक टैलेंट होता है। मैं आज जब स्पोर्टस बाइक चलाती हूं तो बड़ा आत्मसंतोष मिलता है। जब आप चुनौती स्विकार करना सिख जाएंगे तो तो कोई भी काम कठिन नहीं लगेगा।
वर्तिका का जन्म पांच अगस्त 1989 को हुआ। इन्होंने एमबीए किया हुआ है। इनके पिता बिजनेसमैन है। इनके पिता ने ही बर्थडे पर इन्हें पहली स्पोर्टस बाइक गिफ्ट की थी।