फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में उत्तर मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से बापू और शास्त्री को दी गई स्वरांजलि

Wed, 03 Oct 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तर मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से स्वरांजलि दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस के राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित कार्यक्रम में गायन, वादन के साथ ही नृत्य की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। हर एक प्रस्तुति पर दर्शकों ने भी ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरूआत ध्रुपद गायक आशीष जायसवाल ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए से हुई। इसके बाद उन्होंने भजन मन फूला फूला फिरे जगत में, कवनों ठगवा नगरिया लूटल हौ और चदरिया झीनी रे झीनी और रामधुन की प्रस्तुति की। तबले पर पंकज राय, हारमोनियम पर पंकज शर्मा, वायलिन पर प्रशांत मिश्र, बांसुरी पर शनीश ने संगत किया। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इसके बाद लोक कलाकार शीलू ने आल्हा गायन, छत्तीसगढ़ से आई संप्रिया पूजा ने पांडवानी गायन और फिर राजस्थान की ममता देवी चकरी नृत्य, यूपी से मुकेश और उनकी टीम ने फरुआही नृत्य की प्रस्तुति कर सभी को झूमा दिया। झारखंड के सुबोध प्रमाणिक ने छाऊ नृत्य, बिहार के विमल ओझा ने झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि शहर उत्तरी विद्यायक रविंद्र जायसवाल और सांस्कृतिक केंद्र निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस दौरान पंडित विकास महाराज, प्रतिमा सिन्हा, अनुराधा रतूड़ी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें