फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निरहुआ' ने एक तीर से साधा दो निशाना, बोले- राहुल को आजमगढ़ से लड़ाना चाहिए था चुनाव

Fri, 19 Apr 2019 08:57 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर बयान दिया है। इसके पहले भी राहुल गांधी पर 'निरहुआ' ने कई बार तंज कसे हैं। लेकिन, इस बार 'निरहुआ' ने एक ही तीर से अखिलेश और राहुल गांधी दोनों पर निशाना साधा है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का बुधवार को आजमगढ़ के शाहगढ़ बाजार में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान निरहुआ ने कहा कि भाजपा ही एकलौती ऐसी पार्टी है जो देश का विकास कर सकती है। अखिलेश यादव द्वारा राहुल गांधी की तरफदारी करने पर 'निरहुआ' ने कहा कि अखिलेश यादव को राहुल गांधी से प्यार है तो राहुल गांधी को ही आजमगढ़ से चुनाव लड़ाना चाहिए था। अखिलेश यादव क्यों यहां चुनाव लड़ने आ गये।
विज्ञापन

3 of 5
इस दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्होंने भोजपुरी गीत भी गाया। सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित रह सकता है। इस दौरान उन्होंने शाहगढ़ स्थित सुभासपा नेता शशि प्रकाश सिंह के आवास पर बनाये गये अपने कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, शशि प्रकाश सिंह, मुन्ना समेदा, सूरज सोनकर, राहुल सिंह, देवदास, एमपी सिंह, शंकर राजभर, राकेश यादव, बेलाल, धर्मेंद्र, रमेश, अजय, बबलू आदि मौजूद रहे। 

4 of 5
इसके पहले 6 अप्रैल को 'निरहुआ' ने वाराणसी में पत्रकारों से कहा था कि राहुल गांधी को दो जगहों से नहीं बल्कि पांच स्थानों से चुनाव लड़ें। राहुल गांधी का जुड़ाव इटली से है, तो वह वहां से भी नामांकन कर सकते हैं। 'निरहुआ' ने कहा था कि आजमगढ़ की जनता से पूछिए कि मुलायम सिंह यादव जीतते तो हैं लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र में जाते कितनी बार हैं। जनता से मिलना तो दूर की बात है, आजमगढ़ में तो मुलायम सिंह अपने जीत का प्रमाणपत्र तक लेने नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, लोकसभा सीट लालगंज सुरक्षित से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने बुधवार को कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में देशहित के लिए जो कार्य किए हैं, उसके आधार पर ही भाजपा चुनाव में उतरी है। देश की जनता एक बार फिर मोदी को पीएम बनाना चाहती है। यही कारण है कि पूरे देश में मोदी-मोदी का हल्ला है। भाजपा प्रत्याशी फूलपुर में अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें