फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Photos: इस दिव्यांग लड़की ने बता दिया कितना जरूरी है वोट देना, देखें मतदान की तस्वीरें

Thu, 04 May 2023 11:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान के बीच चंदौली से एक दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई है। चंदौली में दिव्यांग लड़की किरण कुमारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने बूथ तक पहुंची और वोट डाला।
विज्ञापन
1 of 7
चंदौली की किरण कुमारी - फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान में गुरुवार को वाराणसी मंडल (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर) में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के बीच चंदौली से एक दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई है। चंदौली में दिव्यांग लड़की किरण कुमारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने बूथ तक पहुंची और वोट डाला। ये तस्वीर वाकई में प्रभावित करने वाली है।  



 
विज्ञापन

2 of 7
89 वर्षीय मतदाता लौटन राम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वाराणसी में  मढ़वां निवासी 89 वर्षीय लौटन राम ने नगर निगम  के लिए पहली डाला वोट। बोले इतने वर्षों से जो काम नहीं हुए, वो अब हो जाएंगे, इसी उम्मीद से वोट डाला है।
विज्ञापन

3 of 7
67 वर्षीय मतदाता दुलारी देवी - फोटो : अमर उजाला
लालपुर की रहने वाली 67 वर्षीय दुलारी देवी ने  मतदान कर ख़ुशी जताई। बोलीं बूथ घर से आधा किलोमीटर दूर बनता है, दिक़्क़त होती है लेकिन फिर भी वोट देते हैं। मतदान सबको करना चाहिए।

 

4 of 7
लोहिया नगर निवासी महंगू ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में एक युवक मतदाता को गोद में उठाते नजर आया। लोहिया नगर निवासी महंगू जिनकी उम्र 86 वर्ष है।  वोट देने पहुंचे और सबको संदेश दिया कि मताधिकार सबसे बड़ा अभिकार होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सिगरा महमूरगंज में बूथ संख्या 52 और बूथ संख्या 54 की ईवीएम मशीन पिछले 1 घंटे से खराब है वहीं खोजवा में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने पहुंचे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
वाराणसी की प्रेमलता व्हील चेयर पर वोट देने आईं - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में न्यू कालोनी ककरमता की प्रेमलता ने वोट की अहमियत को जाना और व्हील चेयर पर वोट देने आईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी में वोट देने पहुंचे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वाराणसी नगर निगम में मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 637 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह वाराणसी की गंगापुर सहित चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के 236 नगर पंचायत व पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चारों जिलों में सभासद के 2942 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो कि शाम छह बजे तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें