फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू इयरः पिकनिक स्पॉटों से लेकर सिनेमा हॉल तक उमड़ा हुजूम, कड़ाके की ठंड का भी नहीं हुआ असर 

Tue, 02 Jan 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
न्यू इयर 2018 - फोटो : अमर उजाला
बनारस में  साल के पहले दिन का लोगों ने पूरे उमंग और उल्लास के साथ स्वागत किया, किसी ने होटल में पार्टी करके जश्न मनाया तो किसी ने अपने परिवार के साथ मॉल जाकर मस्ती की। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद भी सुबह से होटल और मॉल में जो भीड़ उमड़ी वो रात तक बनी रही। 
 
विज्ञापन

2 of 8
न्यू इयर 2018 - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा हॉल के शो में भी लोगों की भारी भीड़ रही। गंगा में बोटिंग करने वालों की संख्या देख कर लग रहा था कि काशी के लोग साल का पहला दिन खास बनाने में जुटे हैं। गंगा के उस पार लोगों की भारी भीड़ जमा थी। कोई घुड़सवारी कर रहा था तो किसी के लिए रेत पर घंटों बिताना ही काफी था। 

 
विज्ञापन

3 of 8
न्यू इयर 2018 - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में पार्कों व पिकनिक स्पॉटों पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण मेले जैसा नजारा रहा। जहां विदेशी पर्यटकों ने पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कर सारनाथ के ऐतिहासिकता की जानकारी हासिल की। वहीं स्थानीय पर्यटकों ने घर से बनाकर लाये लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। 

 

4 of 8
न्यू इयर 2018 - फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ बैडमिंटन व आंख मिचौनी का खेल खेलकर आनंद उठाया। दोपहर बाद तक थाई बौद्ध विहार, पुरातात्विक स्थल परिसर, आधुनिक मूलगंध कुटी बौद्ध विहार परिसर, पक्षी-विहार व डियर पार्क में पर्यटकों की खासी भीड़ लग गई।

 
विज्ञापन

5 of 8
न्यू इयर 2018 - फोटो : अमर उजाला
थाई बौद्ध विहार व मूलगंध कुटी बौद्ध विहार परिसर के पार्कों में स्थानीय पर्यटकों ने लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया और रस्साकशी सहित अन्य खेल खेले पर्यटकों की संख्या अधिक होने की वजह से पुरातात्विक संग्रहालय से लेकर सारनाथ मुख्य चौराहे तक जाम लग गया। इस दौरान पुलिस भीड़ को नियंत्रित करती रही और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
 
विज्ञापन

6 of 8
न्यू इयर 2018 - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों और परिवार के साथ लोगों ने साल का पहला दिन खुशी से मनाया। युवाओं में न्यू ईयर का खास क्रेज दिखा। मॉल में सबसे ज्यादा भीड़ युवाओं की रही।

 
विज्ञापन

7 of 8
न्यू इयर 2018 - फोटो : अमर उजाला
फूड कोर्ट में पार्टी चली, तो मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के लिए टिकट की मारामारी दिखी। टाइगर जिंदा है और जुमांजी मूवी देखने वालों की जबरदस्त रही। आईपी मॉल सिगरा से लेकर विजया, जेएचवी मॉल, पीडीआर में जबरदस्त भीड़ रही। 

 
विज्ञापन

8 of 8
न्यू इयर 2018 - फोटो : अमर उजाला
मॉल व मल्टीप्लेक्स को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया। उधर होटल भी लंच और डिनर के नाम पर देर रात तक फुल रहे। गुब्बारों, फूलों से सजी नावों पर सवार होकर डीजे की धुन पर झूमते, नाचते लोगों ने जमकर मस्ती की। गंगा पार रेती पर मेले जैसा दृश्य था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें