काशीवासियों ने नववर्ष का आगाज मस्ती के साथ किया। यूं तो रविवार की आधी रात के बाद से ही नए साल का जश्न शुरू हो चुका है मगर लोगों ने सोमवार को भी जमकर मौज मस्ती की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
थर्टी फर्स्ट नाइट की मस्ती के साथ न्यू इयर का जश्न-ए-धमाल मचा। घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 पर गईं वैसे ही शहर में धूम-धड़ाका शुरू हो गया। आतिशबाजी के साथ आसमान में फैली सतरंगी छटाओं ने लोगों को मन को प्रफुल्लित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 10
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
होटलों और क्लबों में रात आठ बजे से शुरू हुआ जश्न देर रात करीब एक बजे तक चला। सड़कों पर मोटर साइकिल सवार दस्तों ने हैप्पी न्यू इयर का आगाज किया।
4 of 10
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
पुराने साल के बाद सोमवार की नई सुबह और नए दिन के साथ नए साल का जश्न, उल्लास भी शुरू हो गया।
शहर और बाहरी इलाकों में पार्कों, प्रमुख स्थलों, गंगा घाटों पर नववर्ष का अलग रंग और मिजाज है।
विज्ञापन
5 of 10
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में मूलगंध कुटी विहार, डीयर पार्क, पक्षी विहार, चौखंडी स्तूप, खंडहर परिसर में घूमने के लिए खूब मौज मस्ती हुई। वहीं रामनगर में रामनगर किला, गंगा पार रेती पर जश्न हुआ। इसके अलावा अस्सीघाट, राजघाट, दशाश्वमेध घाट सहित प्रमुख गंगा घाटों पर खूब लोग जुटे।
विज्ञापन
6 of 10
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, संत रविदास पार्क, शहीद उद्यान पार्क, रामकुंड पार्क में लोग नए साल का जश्न मनाया। मॉल और सिनेमा हाल में भी सोमवार को ज्यादा लोग पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं सफाई कर्मचारियों ने भी कई चौराहों पर चूने से हैप्पी न्यू इयर लिख ताकि सुबह जब जनता उठे तो उसका स्वागत हो सके। मंदिरों और गंगा किनारे भजन और संगीत की गंगा बही।
8 of 10
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने गंगा घाटों पर आरती में शामिल होकर नए साल की शुरुआत की। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से ही दर्शन के लिए कतारें लग रहीं।
9 of 10
न्यू इयर 2018
- फोटो : अमर उजाला
कहीं भजन संध्या तो कहीं विशेष आरती के साथ नववर्ष का आगाज हुआ। वर्ष भर मंगल की कामना के साथ लोग भगवान के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचें।
नववर्ष के दिन सोमवार पड़ने के कारण शिवालयों में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके साथ श्री कालभैरव, लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर, सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर, दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्त को लाइन लग गई। इसके साथ ही गंगा घाटों पर लोग सुबह ए बनारस के साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हुए।