फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: तस्वीरों में देखें- नए साल पर बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 01 Jan 2025 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

New Year 2025 : नए साल के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की कतार सुबह से लगी रही। श्रद्धालु हर- हर महादेव का जयकारा लगाते हुए बाबा के धाम में पहुंचे। दर्शन- पूजन के बाद भक्तों ने कॉरिडोर की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया। 
विज्ञापन
1 of 6
kashi vishwanath dham - फोटो : मंदिर प्रशासन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में नव वर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इसके मद्देनजर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा सुबह से ही विश्वनाथ धाम क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने भोर में मंगला आरती के बाद से ही बाबा के धाम में पहुंचकर दर्शन- पूजन किया। इसके बाद गंगा द्वार पर तस्वीरें ली। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पर्यटकों ने गंगा किनारे जमकर सेल्फी ली। 
विज्ञापन

3 of 6
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर बुधवार सुबह से पुलिस सतर्क रही। इससे पहले देर रात तक पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सिगरा स्थित कमांड सेंटर ‘त्रिनेत्र भवन’ से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी का हाल जाना।

4 of 6
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीसीटीवी निगरानी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को शहर के किसी भी हिस्से में 2 मिनट से अधिक समय तक यातायात बाधित होना दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी व एसीपी को सीयूजी फोन पर सूचित करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर, लंका, मंडुवाडीह आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

5 of 6
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ने मातहतों को निर्देशित किया कि नव वर्ष के उमंग में हुड़दंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई करें। नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें। हाइवे व चौराहों पर पुलिस की टीमें चेकिंग अभियान चलाएं। नव वर्ष के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र व अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भीड़ प्रबंधन की निगरानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संकट मोचन मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन संकट मोचन मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु सुबह से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दर्शन- पूजन के बाद मंदिर परिसर के बाहर युवाओं ने तस्वीरें भी खिंचवाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें