फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नेपाल के पीएम: शेर बहादुर देउबा के दिल को छू गया काशी का आतिथ्य, सीएम योगी से कही ये बात, तस्वीरें

Sun, 03 Apr 2022 04:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
धर्म-अध्यात्म के साथ पर्व-उत्सवों के हर रंग से एकाकार करने वाले शहर बनारस ने एक बार फिर अपने आतिथ्य भाव से साबित कर दिया कि बनारस जैसा कोई और नहीं। रविवार को कुछ घंटों के लिए वाराणसी पहुंचे नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा और उनका सदस्यीय दल काशी के आतिथ्य से अभिभूत नजर आया।  

नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं अपनों के बीच ही हूं। भारत और नेपाल प्राचीन समय से एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं और आगे भी ऐसे ही रहेंगे। तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपनी पत्नी आरजू राणा देउबा के साथ रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे।  

यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ, बाबा कालभैरव और पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद नदेसर स्थित होटल में नेपाल के पीएम और सीएम योगी शिष्टाचार मुलाकात कर आपसी संबंधों को विस्तार देने पर मंथन किया। नेपाल के प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर काशी में भव्य तैयारियां की गईं। मेहमान के स्वागत में लोक गीतों से लेकर नृत्य और ढोल नगाड़ों की आवाज दूर से ही सुनाई दी। नीचे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नदेसर स्थित होटल में वाराणसी के प्रशासिनक अधिकारियों ने भी नेपाल के अधिकारियों संग आपसी संबंधों को लेकर परिचर्चा की। वहीं विजिटर बुक में नेपाल के प्रधानमंत्री ने अपना संदेश भी दर्ज किया। अपने लगभग पांच घंटे के काशी प्रवास के दौरान नेपाल के पीएम हर समय गदगद दिखे। 
विज्ञापन

3 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के प्रधानमंत्री अपने 40 सदस्यीय दल के साथ एयर इंडिया के विशेष विमान से वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। एप्रन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। 

4 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लल्लापुरा के शादाब आलम एक खास अंगवस्त्र तैयार किया। पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने बताया कि खास अंगवस्त्र जीआई क्राफ्ट जरदोजी से तैयार किया गया है। जिसे शादाब आलम ने बहुत ही बारीकी से उभार कर बनाया। 
विज्ञापन

5 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के प्रधानमंत्री का बनारस में भारतीय संस्कृति, उत्तर प्रदेश के लोकगीत, नृत्य व वादन के माध्यम से स्वागत किया गया। नेपाल के पीएम के सामने उत्तर प्रदेश की पहचान को भी प्रदर्शित किया गया। वहीं, नृत्य, गायन, वादन करने वाले लोग पूरी तरीके से पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह से जिले के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हाथ में भारत और नेपाल का झंडा लिए प्रधानमंत्री के स्वागत के इंतजार में खड़े रहे। वहीं अन्य राज्यों  के सांस्कृतिक कलाकर भी स्वागत के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

7 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
काशीवासियों के आतिथ्य प्रेम को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री ने यह कहने में तनिक संकोच नहीं किया कि काशीवासियों को प्रणाम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वाराणसी की जनता जनार्दन  ने जिस तरह से स्वागत किया वह अद्भुत और अनुकरणीय है।

8 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
 उन्होंने काशी की संस्कृति, परंपरा, गंगाघाट, कला और संस्कृति की मुक्तकंठ से सराहना की और काशी की महत्ता बताते हुए वह खुद भी अभिभूत दिखे।

9 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
काशी के कोतवाल माने जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बाबा दरबार में गए और वैदिक परंपराओं के अनुसार बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और अनुष्ठान किया। इस दौरान उन्होंने नेपाल की सुख समृद्धि और शांति के लिए बाबा का आशीर्वाद मांगा। 

10 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
ललिता घाट स्थित पशुपति नाथ मंदिर में नेपाली ब्राह्मण होने की वजह से अर्चक टेक नारायण बीच-बीच में प्रधानमंत्री से नेपाली शब्दों में मंत्रोच्चार कर रहे थे। इस पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा काफी प्रभावित नजर आए।

11 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर काशी में भव्य तैयारियां की गईं। मेहमान के स्वागत में लोक गीतों से लेकर नृत्य और ढोल नगाड़ों की आवाज दूर से ही सुनाई दी। इतना ही नहीं तमाम कलाकारों ने अलग अलग रूपों में आकर काशी को काशी बना दिया। कलाकारों ने अलग-अलग रूप रखे। कोई भूत-प्रेत तो कोई स्वयं महादेव के रंग में रंगा नजर आया। 

12 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के पास भव्य स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों और डमरू की गूंज के साथ हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री में मंदिर में प्रवेश किया। भगवान शिव मां पार्वती की प्रतिमूर्ति आशीर्वाद दे रहे थे। 
विज्ञापन

13 of 13
वाराणसी में नेपाल के पीएम का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या और मथुरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अयोध्या से पहुंचीं महिला कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथ में तिरंगा और नेपाल का झंडा लिए हुए स्वागत कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें