फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा, तस्वीरों में देखें- ग्रुप बनाकर थिरकती रहीं महिलाएं

Sun, 06 Oct 2024 02:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
विज्ञापन
1 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
हे मां अर्पित करूं प्रणाम, कर्म करूं मानुष बनूं ऐसा दे वरदान... के संकल्प के साथ काशी अग्रवाल समाज के युवाओं ने डांडिया-गरबा नृत्य किया। अग्रवाल समाज के युवाओं ने देवी के भक्ति गीतों पर डांडिया और गरबा नृत्य किया और दैवीय कृपा पाने के लिए शक्ति की आराधना की।
विज्ञापन

2 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तीसरे दिन शनिवार को श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा सरोजा पैलेस में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। शनिवार को इशिता के निर्देशन में हे नाम रे.., ओ शेरावाली सफल हो दे ऐसा वरदान..., ढोल बाजे... इत्यादि भक्ति गीतों पर देर रात तक युवाओं के डांडिया की खनक गूंजती रही।

विज्ञापन

3 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में डांडिया एवं गरबा में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागी युवाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान शुभी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संतोष कुमार कर्णघंटा, अशोक अग्रवाल मौजूद रहे।

4 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
गीतों की धुन पर किया डांडिया-गरबा, किया मां दुर्गा को नमन
अनन्या क्लब की ओर से शनिवार को नवरात्र उत्सव का आयोजन होटल ले लोटस ग्रैंड होटल में हुआ। क्लब की सदस्य सभी महिलाओं ने नृत्य, गीत, संगीत के जरिये पारंपरिक गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से मां दुर्गा को नमन किया।
विज्ञापन

5 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
गुजराती परिधानों में सजी महिलाएं गीतों की धुन पर थिरकती रहीं। गीत संगीत के साथ ही उन्होंने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान आरती भार्गव, प्रिया मिश्रा, मीना त्रिवेदी, पूजा दीक्षित, पूजा मोहले मौजूद रहीं।  
विज्ञापन

6 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
गुजराती समाज ने किया सामूहिक गरबा
उत्तर क्षेत्र बाज खेड़ावाल गुजराती समाज की ओर से शनिवार को सामूहिक गरबे में माता का पूजन हुआ। यजमान कौशिक सेलट के परिवार का पूजन समाज के पुरोहित अनंत मौनी ने कराया। माता के पूजन के उपरांत समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक पांच ताली रास किया गया। 
विज्ञापन

7 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
नीली चुनरी में महिलाएं, युवतियां एवं युवा गुजराती गानों पर थिरके। बच्चों की टोली भी धमाल करती नजर आई। इस दौरान राज कृष्ण मेहता, सविता पंड्या, गौरी शुक्ला, सचिन पंड्या, रविश पंड्या मौजूद रहे।  
 
8 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
श्लोक व भजन के साथ दी धुनुची की प्रस्तुति
महिला मंडल काशी ने शनिवार को संस्था ने अपना 90 वां स्थापना दिवस रविंद्रपुरी में मनाया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था की महिलाओं ने श्लोक व भजन गाने के साथ धुनुची नृत्य एवं गरबा की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

9 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा - फोटो : अमर उजाला
समूह की महिलाओं ने नाटक का प्रस्तुतिकरण दिया जो अत्यंत सराहा गया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य डॉ. रूबी शाह, प्रेमा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अलका देव, बेला अग्रवाल, मालिनी चौधरी मौजूद रहीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें