फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2021: महानवमी पर रात भर जागी काशी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घरों से लेकर पंडालों में पूरे हुए नवमी के विधान

Fri, 15 Oct 2021 01:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
गोदौलिया स्थित हर सुंदरी धर्मशाला में धुमुची नृत्य करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडालों में नवमी पूजन के विधान पूर्ण हुए। सार्वजनिक पूजा पंडालों में दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के साथ ही यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की गईं। शाम ढलते ही जनता भी माता के दर्शन, पूजन के लिए पंडालों में पहुंचने लगी। जैसे-जैसे रात होने लगी पंडालों में भी रेला उमड़ने लगा। रात भर जागकर लोगों ने पंडालों में माता के दर्शन किए। देखं अगली स्लाइड्स...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दौलतपुर पहडिया में तरुण मिश्र दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सार्वजनिक पूजा पंडालों में हवन और पुष्पांजलि तो घरों में कन्या पूजन कर नवरात्र की पूर्णाहुति हुई। पंडालों में हवन और पुष्पांजलि के बाद पूरे दिन भोग प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 5
पहडिया चौराहा स्थित त्रिमूर्ति क्लब दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में दर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
लक्सा, जंगमबाड़ी, सोनारपुरा, भेलूपुरा, शिवाला, गोदौलिया, मैदागिन, चौक, बीएचयू, चेतगंज, नई सड़क, अर्दली बाजार, नदेसर, शिवपुर, चांदपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा में शाम से ही पंडालों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

4 of 5
दुर्गाकुंड में देवी प्रतिमा का दर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बंगाली पंडालों की रौनक तो अलग ही नजर आ रही थी। धुनुची नृत्य और ढाक की थाप पर आयोजित सांस्कृतिक आयोजन में समाज के लोग थिरकते रहे। भारत सेवा आश्रम संघ सिगरा और रामकृष्ण मिशन लक्सा में हवन देखने के लिए बड़ी संख्या में बंगीय समुदाय के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मछोदरी पार्क में दुर्गा पूजा देखने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे रात ढलती रही लोगों का घरों से निकलने का सिलसिला जारी रहा। नई सड़क से चेतगंज और अर्दली बाजार, भेलूपुर से गोदौलिया मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें