फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पीएम का 17वां दौरा आज, तस्वीरों में देखें जनसभा स्थल से लेकर मंदिर तक की तैयारियां

Tue, 19 Feb 2019 04:50 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : amar ujala
माघ पूर्णिमा ( 19 फरवरी) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) का अपने संसदीय क्षेत्र में 17वां दौरा है। इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) काशीवासियों को 2903 करोड़ रुपये का तोहफा देंगे। इसके मद्देनजर बनारस में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। देखें तैयारियों की तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : amar ujala
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के औढ़े गांव में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। औढ़े में जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को पंडाल भी तैयार हो गया। मंच के सामने सुरक्षा घेरा और फिर कुर्सियां व सोफे आदि लगाए जा चुके हैं। यहां एक लाख से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : amar ujala
एसपीजी की टीम ने मंच को अपने कब्जे में ले लिया है। पंडाल क्षेत्र में आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है। हाईवे से मंच तक पीएम के वाहन के आने-जाने के लिए खड़ंजा बिछाया जा रहा था। पीएम के दौरे के दौरान पीएमओ के अधिकारियों के लिए मिनी पीएमओ बनाया जा रहा है। बगल में तीन हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसकी सुरक्षा जांच शनिवार को बम स्क्वाड दस्ते ने की। 

4 of 11
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम स्थल की तरफ आने वाले प्रमुख व संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने का काम भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। औढ़े में प्रधानमंत्री के मंच के पीछे लोकार्पित व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां परियोजनाओं की संपूर्ण जानकारी, मॉडल और होने वाले लाभ को दर्शाया जाएगा। इसे प्रधानमंत्री भी देखेंगे। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के दौरे को ध्यान में रखकर सोमवार दोपहर में रोहनिया-औढ़े में डमी फ्लीट के ग्रैंड रिहर्सल के साथ ही सेना के हेलीकॉप्टरों के टच एंड गो का रिहर्सल किया गया। वहीं, औढ़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के कार्यक्रम के लिए तेजी से हो रही तैयारियों का जिले के आला अधिकारयों ने निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण : 415.15 करोड़ रुपये से वाराणसी-इलाहाबाद सेक्शन का विद्युतीकरण होगा। इसके होने पर वाया छपरा, कोलकाता-वाराणसी-इलाहाबाद-नई दिल्ली ट्रेन का संचालन संभव हो सकेगा। वहीं, 387.27 करोड़ रुपये से सारनाथ-वाराणसी कैंट-मंडुवाडीह सेक्शन की डबलिंग होगी। ट्रेनें बढ़ाने के साथ आउटर पर खड़ी होने वाली ट्रेनों की संख्या को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : amar ujala
36.79 करोड़ की लागत से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री का विकास किया गया है। इससे वाराणसी कैंट पर ट्रेनों के लोड को कम किया जा सकेगा। डीरेका के कनवर्टेड लोको का लोकार्पण भी होगा। दो डीजल चालित पुराने रेल इंजनों को इलेक्ट्रिक इंजन में बदलने के साथ ही इन्हें जोड़कर 10 हजार हार्स पावर का इंजन तैयार किया जा सकेगा। 

8 of 11
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उससे जुड़े विभागाध्यक्षों की कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने रविवार को बैठक ली थी। उन्होंने कहा कि पीएम के लोकार्पण के अगले दिन पूरी क्षमता के साथ लोगों तक परियोजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

9 of 11
- फोटो : amar ujala
इस दौरे के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड पर उतरेंगे और कैंपस के भीतर से कैंसर संस्थान और सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर जाएंगे। सोमवार को संत निरंजनदास ने भी मेला स्थल का जायजा लिया। वहीं, रविवार को अधिकारियों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था। 

10 of 11
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के दौरे के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय कार्यालय के पास बने सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर (सीडीसी) और सुंदर बगिया स्थित महामना मालवीय कैंसर संस्थान सोमवार को पूरा कर लिया गया है। सीडीसी के पास जहां सड़क बनाई जा चुकी है, वहीं मेन गेट के अंदर हॉल में भी साफ-सफाई भी की जा रही है। उधर, कैंसर संस्थान के पास भी बैरीकेडिंग कराई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से हेलीपैड से लेकर जोधपुर कॉलोनी, हैदराबाद कॉलोनी के आसपास बैरीकेडिंग कराई जा चुकी है। 
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : amar ujala
वहीं, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल, भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल और बाबतपुर स्थित प्रज्ञा हॉस्पिटल में शेफ हाउस बनाए जाने के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें