फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में प्रवासी शहर सजकर तैयार, विशेष टेंट में ठहरेंगे पीएम मोदी, महोत्सव का आगाज आज से

Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
tent city - फोटो : अमर उजाला
अपनी माटी से जुड़ने काशी आ रहे प्रवासी मेहमानों के लिए टेंट सिटी से लेकर बड़ा लालपुर स्टेडियम को तैयार कर दिया गया है। प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी है। उधर, आयोजन स्थलों को विदेश मंत्रालय ने अपनी निगरानी में ले लिया है। टेंट सिटी में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रवासी मेहमानों के लिए बनाए जा रहे बालेश्वर अग्रवाल नगर (टेंट सिटी) को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 9
tent city - फोटो : amar ujala
600 से ज्यादा टेंट में पूरी तरह से सुसज्जित कर दिया गया है। बाहर टंगी लालटेन से लेकर इंटीरियर को अंतिम रुप दे दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के पीएम प्रवींद जगन्नाथ के प्रवास के लिए भी विशेष टेंट तैयार किया गया है। 


 
विज्ञापन

3 of 9
tent city - फोटो : amar ujala
सम्मेलन के मद्देनजर वाराणसी आ रहे प्रवासी मेहमान पर्यटन स्थलों के अलावा गांवों का भ्रमण भी कर सकते है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी करने के साथ जिला पंचायतों को गांवों की जिम्मेदारी सौंप दी है। वाराणसी आ रहे प्रवासी काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट पर होने वाले आरती को भी देखेंगे। 

 

4 of 9
tent city - फोटो : amar ujala
21 से 23 जनवरी के बीच होने वाले ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ के लिए अब तक छह हजार से ज्यादा मेहमानों का पंजीकरण हो चुका है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवासियों की गांव भ्रमण इच्छा हुई तो उनके लिए वाल्वो बस की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 9
tent city - फोटो : amar ujala
जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों के लिए बने टेंट सिटी के नजदीक बसे ऐढ़े गांव के अलावा महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचन्द्र के जन्मस्थान लमही में भ्रमण के लिए प्रवासियों को ले जाया जाएगा। प्रवासियों के संभावित गांव भ्रमण के मद्देनजर टेंट सिटी के पास के ऐढ़े गांव में स्कूल का रंग-रोगन पूरा हो गया है। स्कूल की व्यवस्था में सुधार करते हुए सोलर सिस्टम भी लगा दिया गया है जिससे पंखा, बल्ब के साथ ही सबमर्सिबल पंप चल रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 9
tent city - फोटो : amar ujala
शहर की दीवारों पर हो रही पेटिंग और म्यूरल आर्ट लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। लोग गाड़ियों से गुजरते समय पेटिंग और आकृतियों को निहारने के बाद सेल्फी लेकर अपने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर अपडेट कर रहे हैं। ऐसा उन जगहों पर अधिक देखने को मिल रहा है जहां शाम के समय कलाकृतियों के आस पास हेरिटेज पोल लगे हैं। ऐसे ही एक स्थान पर सेल्फी लेता राहगीर। 

 
विज्ञापन

7 of 9
tent city - फोटो : amar ujala
वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी तैयारियां की गई हैं। आगमन गेट से लेकर प्रस्थान गेट के बाहर पिलरों को केसरिया रंग में रंगा गया है। बिल्डिंग को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पश्चिम की दीवार पर थ्रीडी कलाकृति तैयार की जा रही है, जिसमें काशी की महत्ता को समाहित किया गया है। इसे कलाकार नजीम सलीम ने डिजाइन किया है। 

 

8 of 9
tent city - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। आगमन और प्रस्थान के लिए आम यात्रियों से अलग एक्स-रे मशीन की व्यवस्था है। सिक्योरिटी होल्ड एरिया व चेकिंग एरिया भी अलग है। विमान से उतरते ही उनके साथ सीआईएसएफ होगी। एयरपोर्ट गेट के बाहर सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग की गई है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
tent city - फोटो : amar ujala
टेंट सिटी, बड़ा लालपुर के दीनदयाल हस्तकला संकुल और बड़ा लालपुर के स्टेडियम कोलकाता और दिल्ली सहित कई प्रदेशों के फूलों से महकेंगे। कार्यक्रम स्थल को भी फूलों से सजाया जाएगा। इसके लिए पाम, साइकस पास, मनी प्लांट, बोगनबिलिया, चमेली, मोरपंख, गेंदा, गुलाब, डहेलिया, डेजी और सूरजमुखी के फूल मंगाए गए हैं। सजावट का काम 19 जनवरी से शुरू होगा और 20 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें 50 कारीगर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें