फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हुआ मुन्ना बजरंगी, लोग पूछ रहे- जेल में अगला नंबर किस का?

Tue, 10 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
social media - फोटो : अमर उजाला
पूरे यूपी को अपने नाम से थर्रा देने वाला कुख्यात माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी का जीवन अपराध की दुनिया में टॉप पर था तो वहीं हत्या के बाद वह सोशल मीडिया में भी टॉप पर नजर आया। सोमवार को मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं आम हो गई।#MunnaBajrangi और #माफिया डॉन ट्विटर के शीर्ष ट्रेंड में आ गया। फेसबुक पर पोस्ट और कमेंट्स की बौछार होने लगी। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या लिखा गया?
विज्ञापन

2 of 7
Munna Bajrangi

ट्विटर के अलावा भी फेसबुक और वाट्सएप पर भी हत्या की तस्वीरों संग अपराध की दुनिया में सक्रियता की कहानियां भी सुबह से आपस में साझा होती रहीं। खासकर पूर्वाचल से संबंध होने के कारण गाजीपुर-जौनपुर और बनारस  आदि जिलों में इससे जुड़ी खबरें दिन भर चर्चा में रहीं।

 
विज्ञापन

3 of 7
अनिल त्यागी मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
ट्रेंड में शामिल होते ही हत्या और पुराने कारनामों की सूची आम होने लगी। खबरों से लेकर सत्ता और सियासत की बातों और अपराध की दुनिया की कहानिया भी सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा कर अपराध की दुनिया पर चर्चा की।  फेसबुक यूजर नितिन राय ने लिखा-जेल में अब अगला नंबर किसका?

 

4 of 7
Munna Bajrangi
एक यूजर ने लिखा कि, जेल में अब आगे किसका नंबर है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, जैसे करता था हत्या वैसे हुआ अंत। ट्विटर पर आरती शर्मा ने लिखा, माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी का बागपत जेल में मर्डर (अभी तक तो फिल्मों में देखी थी अब सच में होने लगा)



 
विज्ञापन

5 of 7
गुर्गे चाय-सिगरेट का मजा लेते रहे - फोटो : amar ujala

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, माफिया डॉन प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की आज सुबह बागपत जेल मे 10 गोली मारकर हत्या काफी लोग गलत बोल रहे है पर बिलकुल सही हुआ है इस जयचंद के साथ इसका अंजाम यही होना चाहिए था। 



 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग उत्तर प्रदेश की पुलिस प्रशासन और जेल के कानूनहीनता का राज्य पर भी सवाल उठा रहे है.जेल के अंदर मारे गए एक दोषी को सिस्टम के भीतर जवाबदेही की आवश्यकता है? इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF
 झांसी जेल में रहते हुए सोशल मीडिया में सक्रियता को लेकर इस साल खबरें भी आम हो चुकी थीं। इस बाबत पुलिस ने भी जांच कर सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्रतिबंध लगाया था। सोमवार को हत्या के संदर्भ में कोई सामग्री साझा नहीं की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें