फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस आ रही हैं मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी, छात्राओं को देंगी कॅरियर टिप्स

Sun, 01 Apr 2018 04:13 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
Shweta Chaudhary - फोटो : facebook
2017 की मिसेज इंडिया अर्थ चुनी गईं श्वेता चौधरी जल्द ही वाराणसी आने वाली है। वह यहां छात्राओं से संवाद करेंगी और करियर से जुड़ी टिप्स देंगी। वो यहां कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी। दो बच्चों की मां श्वेता चौधरी ने अपनी जिंदगी में हजार मुश्किलों को मात दिया है। श्वेता की कहानी लोगों के पढ़ने लायक है क्योंकि उन्होंने कई कठिनाइयों और बाधाओं से गुजरती हुए जीवन में सफलता हासिल की।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें... 

 
विज्ञापन

2 of 8
Shweta Chaudhary - फोटो : facebook
बताया जा रहा है कि मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी दो अप्रैल को वाराणसी आएंगी। तीन अप्रैल को परमानंदपुर स्थित अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के टिप्स देंगी। वे उन्हें कॅरियर के नए अवसरों की जानकारी भी देंगी। मिर्जापुर में पैदा हुईं श्वेता चौधरी ने बनारस में लंबा वक्त गुजारा है। उन्होंने 2017 में मिसेज इंडिया अर्थ का खिताब जीता था। 
विज्ञापन

3 of 8
Shweta Chaudhary - फोटो : facebook
श्वेता तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम करने के अलावा निजी क्षेत्र में नौकरी भी कर चुकी हैं। मुंबई में रह रही श्वेता का 2007 में विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में सेलेब्रिटी के तौर पर जाना जाता है। मिसेज इंडिया अर्थ से पहले 2016 में उन्होंने मिसेज परफेक्ट, मिसेज ब्यूटीफुल आई, मिसेज ब्यूटीफुल लिप्स जैसी कई प्रतियोगिताएं जीती थीं।
 

4 of 8
Shweta Chaudhary - फोटो : facebook

श्वेता चौधरी मॉडल भी हैं। उन्होंने कथक नृत्यांगना के रूप में भी प्रसिद्धि हासिल की है। वह दिव्यांग के लिए काम करने वाली संस्था से जुड़ी हैं। मिसेज इंडिया अर्थ के ग्रांड फिनाले में 48 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ विजेता बनने वाली श्वेता इस वर्ष जून में होने वाली मिसेज अर्थ स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
 
विज्ञापन

5 of 8
Shweta Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

श्वेता चौधरी की बचपन से लेकर इंटर तक की पढ़ाई मिर्जापुर में हुई। ग्रेजुएशन में आने के बाद श्वेता चौधरी के सामने एक के बाद एक कई बड़ी मुश्किलें आईं। मगर उन्होंने अपनी हिम्मत कभी नहीं हारी। श्वेता चौधरी के पिता अशोक श्रीवास्तव मिर्जापुर जिले के अहरौरा स्थित नई बाजार मुहल्ले के रहने वाले थे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Shweta Chaudhary - फोटो : facebook
श्वेता की प्रारंभिक अहरौरा के साऊ बैजनाथ स्कूल में हुई। इसके बाद उसने पालिका इंटर कालेज से हाईस्कूल किया। बाद में श्वेता का परिवार बिहार चला गया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान पिता अशोक श्रीवास्तव की वाराणसी के लहरतारा के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बाद में मां का भी निधन हो गया।

 
विज्ञापन

7 of 8
Shweta Chaudhary - फोटो : facebook
मां-बाप का साया सिर से उठ जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी श्वेता के कंधों पर आ गई। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी श्वेता को घर का खर्चा चलाने के लिए पैसों की दिक्कत होने लगी तो फैशन डिजाइन का कोर्स करने के बाद श्वेता मुंबई चली गईं और वहीं फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

8 of 8
Shweta Chaudhary - फोटो : facebook
इसी दौरान उनकी मुलाकात अमित चौधरी से हो गई। 2007 में श्वेता और अमित शादी के बंधन में बंध गए। अमित की मदद से श्वेता को 2008-09 में दक्षिण भारत की फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करने का मौका मिला, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद श्वेता मां बन गई, जिस वजह से आगे फिल्मों में काम नहीं कर सकीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें