उत्तर प्रदेश में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। बलिया जिले की एक महिला को उसके शौहर ने मोबाइल के जरिए तलाक दे दिया। शौहर भारतीय वायुसेना का कर्मी है। महिला का आरोप है कि एक साल पहले मोबाइल पर तलाक दिया गया। यह मामला शुक्रवार को इस तरह से सबके सामने आया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 6
traiple talaq
बलिया निवासी भारतीय वायु सेना के कर्मचारी ने पिछले साल एक अगस्त को फोन पर पत्नी शगुफ्ता को तलाक दे दिया। विवाहिता के पिता सांसद भरत सिंह के यहां शुक्रवार को न्याय की गुहार लगाने पहुंचे तब मामला सामने आया। सांसद ने इस संबंध में वायु सेना के जवान के परिवार वालों से बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
तीन तलाक
- फोटो : amar ujala
बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया फाटक मुहल्ला निवासी मुहम्मद मुश्ताक ने शुक्रवार को सांसद भरत सिंह के बौरिया स्थित घर पहुंच कर बताया कि उन्होंने बेटी शगुफ्ता की शादी 12 अप्रैल 2016 को मुस्लिम रीति रिवाज से दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा निवासी जावेद इकबाल से की थी।
4 of 6
ट्रिपल तलाक
- फोटो : सांकेतिक चित्र
जावेद पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में 488 एमओएफ में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में कार्यरत है। बताया कि जावेद ने गांव घोड़हरा आकर शादी की पहली वर्षगांठ भी मनाई थी। लेकिन छुट्टी बिता कर जब वह नौकरी पर गया तो ससुराल वाले शगुफ्ता का उत्पीड़न करने लगे। उस पर एक स्विफ्ट डिजायर कार और दस लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
traiple talaq
शगुफ्ता ने एक अगस्त 2017 को फोन पर जावेद से बात की तो उसने परिवार की मर्जी से निशा नामक लड़की से शादी कर लेने की बात कही। उसके बाद तीन बार तलाक बोल कर फोन काट दिया। मुश्ताक ने बताया कि वह बेटी के साथ दुबहड़ थाने पर गए तो वहां भी बात नहीं सुनी गई। हमें कोर्ट में जाने को कहा गया।
बेटी पति के पास बागडोगरा गई। वहां अधिकारियों से मिली तो उन्होंने डिपेंडेंट कार्ड बनाकर दे दिया। जावेद ने चार दिसंबर को तलाक का नोटिस भेजा है। लेकिन बेटी को तलाक मंजूर नहीं है।